Rourkela. ओडिशा वर्दीधारी सेवा कर्मचारी चयन आयोग (ओयूएसएसएससी) ने कांस्टेबल और अग्निशमन कर्मियों समेत 7,268 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारों को संयुक्त वर्दीधारी सेवा (स्नातक स्तर से नीचे) परीक्षा-2026 में शामिल होना होगा। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, भर्ती कांस्टेबल (सिविल), कांस्टेबल (संचार), कांस्टेबल (ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल-ओआईएसएफ), अग्निशमन कर्मी, अग्निशमन वाहन चालक और यातायात कांस्टेबल के पदों के लिए की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब अभ्यर्थी एक ही परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से वर्दीधारी सेवाओं के…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट की अधिवक्ता का शुक्रवार को हजारीबाग स्थित उनके घर में पंखे से बनाए गए फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला बड़ा बाजार थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी स्थित घर के एक कमरे में मृत मिली। बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक ने बताया कि इस संबंध में मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिसकर्मियों ने कमरे में प्रवेश किया, जहां महिला का शव छत के पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम…
Jamshedpur: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में सेंट्रल कैंटीन में हो रही भीड़ एवं अन्य समस्याओं के संबंध में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नितेश राज ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी का ध्यान आकृष्ट करा कर,यथाशीघ्र सुधार करवाने का आग्रह किया है. इस संदर्भ में टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन नितेश राज ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को अवगत कराया है कि विगत कुछ दिनों से टाटा स्टील जमशेदपुर के सेंट्रल कैंटीन में अत्यधिक भीड़…
Ranchi. झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है। गुमला और लातेहार में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 15 दिन पहले ही पारा गिरने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 से 30 अक्टूबर के बीच रांची समेत राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, 25 अक्टूबर तक सुबह में धुंध और कुहासा छाने की संभावना है। दिन में मौसम मुख्य रूप से…
New Delhi. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को टाटा संस को ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में वर्गीकृत किए जाने को सही ठहराते हुए कहा कि सार्वजनिक धन तक प्रत्यक्ष या परोक्ष पहुंच रखने वाली बड़ी एनबीएफसी और मुख्य निवेश कंपनियों (सीआईसी) के लिए केंद्रीय बैंक के साथ पंजीकृत होना जरूरी है। मल्होत्रा ने यहां ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट’ में शिरकत करते हुए कहा कि टाटा संस जैसी बड़ी एनबीएफसी और सीआईसी समूह की कंपनियों के शीर्ष पर होती हैं और धन जुटाने के लिए समूह की कंपनियों के बहीखाते का इस्तेमाल…
New Delhi. चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में 25 साल से फरार आरोपी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नेपाल से भारत तक उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीबीआई के एक बयान के अनुसार, मुकदमे की सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर भगोड़ा घोषित किए गए सत्येंद्र कुमार को बृहस्पतिवार आधी रात के आसपास मध्यप्रदेश के गुना से लखनऊ जा रही ट्रेन में यात्रा करते समय गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी ने बताया कि चारा घोटाले के मामले में वर्ष 2001 में…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को कहा कि देश में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं का कथित तौर पर अपमान करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। नवीन झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम रांची पहुंचे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “मेरा दृढ़ विश्वास है कि इस देश में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। लोकतंत्र और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर…
New Delhi. टाटा मोटर्स लि. का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने से कंपनी को लाभ हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 25,338 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में 18,585 करोड़ रुपये था। कंपनी (पूर्व में टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लि.) ने वित्तवर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 867 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक…
Jamshedpur. टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव के पास शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान पटमदा थाना क्षेत्र के चुड़दा गांव निवासी गणेश कर्मकार (24) के रूप में हुई है। घायलों में गणेश की पत्नी रानी कर्मकार (20), दूसरी बाइक पर सवार ओडिशा निवासी जीत बिंदानी (16) और जमशेदपुर निवासी उसका साथी राहुल सिंह (18) शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को एमजीएम…
New Delhi. रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार एवं डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को कुल 22.19 गुना अभिदान मिला। सार्वजनिक निर्गम और एंकर निवेशकों से कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही, जबकि आवेदन करने वालों की संख्या रिकॉर्ड 1.39 करोड़ पर पहुंच गई। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों ने निर्गम में रखे गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 438.3 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। यह आंकड़ा शुक्रवार शाम सात बजे तक का है। संस्थागत निवेशकों की ओर से सबसे मजबूत मांग रही। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में आरक्षित…
