Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास वन-वे सड़क पर रविवार को दो कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक कार का चालक घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वन-वे सड़क पर दोनों कारों की टक्कर के बाद दुर्घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.


