Ranchi. झारखंड में नीतिगत फैसलों और विकास कार्यों को तेज करने के लिए मंत्रिपरिषद की अगली बैठक की तारीख तय हो गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 3 बजे शुरू होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। बड़े नीतिगत फैसले भी लिए जा सकते हैं, जिससे शासन-प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद प्रशासनिक हलकों में बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विकास संबंधी मुद्दों पर फोकस रहने की संभावना जताई जा रही है।


