Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Chaibasa: चाईबासा में महिला का शव घर के अंदर दफन मिला, पति पर हत्या का आरोप
Headlines

Chaibasa: चाईबासा में महिला का शव घर के अंदर दफन मिला, पति पर हत्या का आरोप

News DeskBy News DeskOctober 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांड्राशाली ओपी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के अंदर जमीन में दफन मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गुरुवारी हांसदा के रूप में की गई है। मामले में महिला के पति पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। जानकारी के अनुसार, गुरुवारी हांसदा पिछले दो-तीन दिनों से पड़ोसियों को दिखाई नहीं दे रही थीं। इसके बाद उनकी बेटी नागेश्वरी गागराई को इसकी जानकारी मिली। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ करने पर भी जब मां का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन गांव पहुंचे। वहां महिला के घर पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर घर के अंदर जाने पर जमीन में दफन शव होने का पता चला।

मृतका की बेटी नागेश्वरी गागराई ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक, पिता नियमित रूप से कोई काम नहीं करते थे और घरेलू खर्च तथा खानपान से जुड़े विवादों को लेकर अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। परिवार के अन्य सदस्यों के घर पर मौजूद नहीं होने के कारण घटना का पता समय पर नहीं चल सका। बताया गया है कि गुरुवारी हांसदा की सभी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि उनका बेटा रोजगार के सिलसिले में चेन्नई में रहता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मामले की सूचना मिलने पर पांड्राशाली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, शव को घर के अंदर किसने दफनाया और इस मामले में पति की क्या भूमिका है, इन सवालों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

October 25, 2026

Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

October 25, 2026

Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

October 25, 2026
Recent Post

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

October 25, 2026

Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

October 25, 2026

Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

October 25, 2026

Chaibasa: चाईबासा में महिला का शव घर के अंदर दफन मिला, पति पर हत्या का आरोप

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार, गांवों में बांटेगा कपड़े और मिठाइयां

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group