Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Headlines

Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

News DeskBy News DeskOctober 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम। जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमरो गांव में अंधविश्वास के चलते एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को कराइकेला थाना को कोलजोमरो गांव में एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामार दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की, जिसमें मृतका की पहचान साधुचरण सुम्बरूई की पत्नी के रूप में हुई।

मृतका के पति द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कराइकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला पर डायन होने का संदेह जताया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर वे रात में महिला के घर पहुंचे और लकड़ी के डंडे से मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान बुधू होनहागा, मार्टिन दिग्गी, मारतुस होनहागा और मधुसूधन होनहागा के रूप में हुई है। चारों आरोपी कराइकेला थाना क्षेत्र के जोनुआ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

October 25, 2026

Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

October 25, 2026

Chaibasa: चाईबासा में महिला का शव घर के अंदर दफन मिला, पति पर हत्या का आरोप

October 25, 2026
Recent Post

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

October 25, 2026

Chaibasa: डायन बताकर महिला की हत्या मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

October 25, 2026

Jamshedpur: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी ने दम तोड़ा, हत्या मामले में काट रहा था उम्रकैद की सजा

October 25, 2026

Chaibasa: चाईबासा में महिला का शव घर के अंदर दफन मिला, पति पर हत्या का आरोप

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा अर्पण परिवार, गांवों में बांटेगा कपड़े और मिठाइयां

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group