Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार
Headlines

Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

News DeskBy News DeskOctober 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. उत्तर प्रदेश के 31 वर्षीय व्यक्ति सोमवार को यहां से पटना जाते समय चलती ट्रेन से लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिले के निवासी देवपालिक गुप्ता दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व छात्र हैं और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल संचार प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। गुप्ता के मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार ने  बताया कि वे रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे और ट्रेन अपराह्न करीब दो बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई थी।

कुमार ने बताया कि करीब 10 मिनट बाद देवपालिक ने उनसे कहा कि वह कुछ खाने का सामान लेने के लिए पैंट्री कार जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उन्होंने कहा, ‘इसके बाद हम अपनी बर्थ से उठकर अपने कोच के पास स्थित पैंट्री कार में गए, लेकिन गुप्ता वहां नहीं मिले। फिर हमने ट्रेन के सभी कोच में उनकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। कुमार ने बताया कि ट्रेन के मुरी जंक्शन पर रुकने के बाद उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) में शिकायत दर्ज कराई।

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश

मुरी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया, ‘हम मुरी जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। अब तक यह स्पष्ट है कि गुप्ता रांची के बाद ट्रेन के पहले ठहराव मुरी में ट्रेन से नहीं उतरे थे। उनका मोबाइल फोन भी बंद है।’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और आरपीएफ कर्मियों की संयुक्त टीम उनकी तलाश कर रही है।

Maleria Vaccine: मलेरिया के टीके ‘मॉस्किवैक’ हुआ सस्ता, भारत बायोटेक ने 40 प्रतिशत तक घटाई कीमतें

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश

October 27, 2026

Maleria Vaccine: मलेरिया के टीके ‘मॉस्किवैक’ हुआ सस्ता, भारत बायोटेक ने 40 प्रतिशत तक घटाई कीमतें

October 27, 2026

NCERT नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए AI पर 20 घंटे का शुरू करेगा पाठ्यक्रम

October 27, 2026
Recent Post

Jharkhand : चलती ट्रेन से लापता हो गए प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक, रांची में जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुए थे सवार

October 27, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ की दस्तक…ओडिशा में भारी बारिश शुरू, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, झारखंड में छाने लगे बादल, कल से होगी बारिश

October 27, 2026

Maleria Vaccine: मलेरिया के टीके ‘मॉस्किवैक’ हुआ सस्ता, भारत बायोटेक ने 40 प्रतिशत तक घटाई कीमतें

October 27, 2026

NCERT नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए AI पर 20 घंटे का शुरू करेगा पाठ्यक्रम

October 27, 2026

100% Ethanol वाले ईंधन को मंजूरी, सरकार बोली- कच्चे तेल का आयात और प्रदूषण घटेगा, फ्लेक्स-फ्यूल वाहन के लिए संशोधित किए नियम

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group