जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम, पशु कल्याण से जुड़े नियमों का प्रभावी अनुपालन, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, पशु परिवहन के दौरान निर्धारित मानकों का पालन तथा पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि पशु कल्याण केवल प्रशासनिक कार्रवाई का विषय नहीं है, बल्कि यह मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने संबंधित विभागों को पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने के लिए…
Author: News Desk
जमशेदपुर: जिले में प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पिछले एक महीने की कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई और भविष्य के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। बीते एक महीने की कार्रवाई: 105 टन खनिज और 7 वाहन जब्त बड़ी बरामदगी: खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पिछली बैठक के बाद से अब तक जिला खनन टास्क फोर्स…
जमशेदपुर: जिले को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में जिले के 10 चिन्हित ‘हॉट स्पॉट’ क्षेत्रों पर विशेष रूप से मंथन किया गया और अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस और उत्पाद विभाग का बनेगा मजबूत नेटवर्क उपायुक्त ने पुलिस एवं उत्पाद विभाग…
जमशेदपुर: राज्य के विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना की है। साकची स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन और कांग्रेस गठबंधन सरकार पर युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को बर्बरतापूर्वक कुचलने का गंभीर आरोप लगाया है। युवाओं की आवाज को दबाने का गंभीर आरोप आंदोलन की वजह: सांसद महतो ने कहा कि राज्य में हुई विभिन्न नियुक्ति परीक्षाओं में व्यापक अनियमितताओं के…
Jamshedpur: रेलवे कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति परिसर स्थित सहकारिता भवन में आयोजित सावन महोत्सव 2026 उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के रंगों से सराबोर रहा। रेलवे सोसाइटी की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भक्ति संगीत, रैंप वॉक, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। सावन की हरियाली और उल्लास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल की…
saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने देर रात विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मुख्य चौक-चौराहों और अड्डेबाजी वाले संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सीधे तौर पर परखा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस बल, पिकेट और रात्रि गश्ती (नाइट पेट्रोलिंग) का जायजा लिया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा, रात में बेवजह घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जाए। संवेदनशील स्थानों पर असामाजिक…
Jamshedpur. टाटा-रांची NH 33 पर सफ़र करने वाले लोगों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित पितकी रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है और इसका उद्घाटन 22 अगस्त को राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे। ओवरब्रिज के चालू होने के साथ ही पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले घंटों लंबे जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पितकी रेलवे फाटक चांडिल का सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग में से एक है, जहां ट्रेनों के आवागमन के दौरान अक्सर लंबा जाम लग जाता था। इससे आम लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को काफी…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले पर देश की शीर्ष अदालत में सुनवाई होने वाली है, जिससे एक बार फिर राज्य के अभ्यर्थियों और युवाओं की निगाहें अदालत के रुख पर टिकी हुई हैं। याचिकाकर्ता हरीशरण देवगन की ओर से दायर इस याचिका में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में मांग की गई है कि आयोग की परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों की निष्पक्ष…
Chaibasa.झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान डुब्राज पिंगुआ (32) और उनके भतीजे सरजोम पिंगुआ (27) के रूप में हुई है। दोनों बृहस्पतिवार शाम नूरदा गांव में एक उत्सव मनाने के दौरान स्थानीय लोगों के साथ देशी शराब पी रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की दीवार उनके ऊपर गिर गई। अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने…
New Delhi. सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए घोषित किए। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी सूची में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षकों के अलावा केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय विद्यालय और पीएम श्री स्कूलों समेत विभिन्न संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के जे. प्रकाश राव, आंध्र प्रदेश के राजेश कौलुरी, अरुणाचल प्रदेश के याकू तामे, असम के राजेश बोरदोलोई,…
