Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Sansad Fund: सांसद फंड बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति
Headlines

Sansad Fund: सांसद फंड बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति

News DeskBy News DeskOctober 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. संसद की एक समिति सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) के तहत आवंटन बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने और धन जारी करने में आ रही तकनीकी अड़चनों समेत छह विषयों पर विस्तृत अध्ययन करेगी। समिति ने ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025′ के तहत एमपीलैड्स और इस योजना के बीच समन्वय की संभावनाओं को भी अध्ययन के लिए प्रमुख विषय के रूप में चुना है।

 लोकसभा बुलेटिन के अनुसार, सांसद निधि संबंधी समिति ने पांच अक्टूबर को हुई अपनी बैठक में 2026-27 के लिए इन विषयों का चयन किया। समिति सांसद निधि के तहत धन जारी करने से संबंधित दिशा-निर्देशों की समीक्षा करेगी और योजना के तहत आवंटन बढ़ाने की आवश्यकता का आकलन करेगी। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कोडीकुनिल सुरेश की अध्यक्षता वाली समिति एमपीलैड्स के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समयबद्ध निगरानी और क्रियान्वयन पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

वह सुविधा केंद्रों के कामकाज की समीक्षा करने के साथ-साथ ‘ई-साक्षी’ पोर्टल के माध्यम से धन जारी करने में आ रही तकनीकी अड़चनों की भी जांच करेगी। चयनित विषयों में योजना से जुड़े वित्तपोषण, क्रियान्वयन, निगरानी और तकनीकी चुनौतियां शामिल हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य आवंटन बढ़ाने की मांग लंबे समय से करते रहे हैं। प्रत्येक सांसद को सालाना पांच करोड़ रुपये का आवंटन मिलता है जिसमें 2011-12 से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

सांसदों की ओर से इसे बढ़ाकर सालाना 18 करोड़ से 20 करोड़ रुपये किए जाने की मांग की जाती रही है। हालांकि, सरकार ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

October 29, 2026

Jharkhand Congress: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग होंगे शामिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जतायी उम्मीद

October 29, 2026
Recent Post

Jharkhand: सालों से ड्यूटी से गायब 631 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म करने की प्रक्रिया शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले, इन रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी नियुक्ति

October 29, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा में खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस ने राइफल की जब्त, आरोपी फरार

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group