Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

News DeskBy News DeskOctober 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकलने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाने के क्रम में उनका दुःखद निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। सभी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से भाजपा परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उनके यूं असमय जाने से पार्टी ने एक अनुभवी और समर्पित नेता को खो दिया है। उनके निधन से कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई।

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

गुरुवार को निकलेगी अंतिम यात्रा:

चंद्रशेखर मिश्रा की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 11 बजे भालूबासा के इंद्रानगर स्थित उनके आवास से निकलेगी। अंतिम यात्रा भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में आग से बेघर हुआ परिवार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 ब्लूस्कोप टीन से बनेगा अस्थायी आशियाना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group