रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी–इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर शतरंज चैंपियनशिप-2026 के आयोजन की जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने बताया कि दिसंबर 2026 में सरायकेला-खरसावां जिले में प्रस्तावित इस अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय शतरंज संघ (AICF) एवं झारखंड शतरंज संघ (SKDCA) के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। दिसंबर में होगी इंटरनेशनल ग्रैंडमस्टर शतरंज चैंपियनशिप प्रस्तावित चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी–इंटरनेशनल ग्रैंडमस्टर शतरंज चैंपियनशिप-2026 को स्मृति शेष पद्म श्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती को समर्पित किया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन से…
Author: News Desk
जमशेदपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जमशेदपुर स्थित तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार के एमएमडीआर (MMDR) संशोधन विधेयक-2026 और अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के मामलों को लेकर आंदोलन की घोषणा की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े राज्य के अधिकारों तथा संघीय ढांचे का महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा ने देश के औद्योगिक विकास…
जमशेदपुर, 25 अगस्त 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (IIM) जमशेदपुर चैप्टर और सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) के सहयोग से 14वां आईआईएम जमशेदपुर वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ क्विज IIMJsr AM2Q-2026 आयोजित किया गया। मंगलवार को सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शहर के 36 विद्यालयों के करीब 180 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों में धातुकर्म, पदार्थ विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक ज्ञान, त्वरित सोच और विषय की समझ का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार, सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष…
जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 9 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मंगलवार को आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान इन कर्मचारियों को उनके सजगता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली संरक्षा बैठक के दौरान रेल परिचालन में बेहतर संरक्षा सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार विभिन्न विभागों में कार्यरत 9 कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। रेल फ्रैक्चर से…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और उनकी स्वीकारोक्ति के आधार पर चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सक्रिय गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गुड़ाबांदा क्षेत्र में सक्रिय था मोटरसाइकिल चोर गिरोह विशेष पुलिस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी द्वारा किया गया।…
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में जीण माता का सिंघारा एवं झूलन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सावन और तीज के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों और पारंपरिक भजनों पर महिलाएं जमकर झूमीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान पाना देवी-नथमल शर्मा और पिंकी-जगदीश खेमका ने पूजा-अर्चना एवं ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। पूजा-अर्चना पंडित अमित शर्मा ने विधिवत संपन्न कराई। सावन-तीज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में कोलकाता से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार के निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि श्री श्याम दरबार के तोरण द्वार के निर्माण की पहल मारवाड़ी समाज और गुजराती समाज द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। उन्होंने इस पहल को सामाजिक एकता और धार्मिक सहयोग का अनुकरणीय उदाहरण बताया। भव्य तोरण द्वार से बढ़ेगी मंदिर की सुंदरता तोरण द्वार…
धनबाद। पूर्वी रेलवे के मुगमा स्टेशन पर प्रस्तावित रीमॉडलिंग कार्य के कारण सितंबर 2026 में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रद्दीकरण, आंशिक समापन, आंशिक प्रारंभ और मार्ग परिवर्तन से संबंधित विस्तृत सूचना जारी की है। क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम निरस्तीकरण की तिथि 1. 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21.09.26 2. 12329 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 22.09.26 3. 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 24.09.26, 25.09.26, 26.09.26, 27.09.26 4. 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 23.09.26, 24.09.26, 25.09.26, 26.09.26 5. 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 24.09.26 6. 12330 आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस…
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में मंगलवार सुबह जेल से हाल ही में छूटे अपराधी चंदन गिरी का शव चबूतरे पर मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। आशंका है कि चंदन की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को छायानगर लाकर फेंका गया। पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने सुबह चबूतरे पर चंदन का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते…
Jamshedpur.गुड़ाबांदा पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामद वाहनों में ज्यादातर हीरो स्प्लेंडर प्लस और पैशन प्रो मॉडल की बाइक हैं। एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस अब इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर वाहनों की पहचान कर रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते…
