Author: News Desk

Ranchi. झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण लोगों और प्रकृति के बीच भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर करीब एक लाख पेड़ों को राखी बांधेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने बताया कि यह पहल ‘पेड़ बचाओ’ अभियान का हिस्सा है, जो एक महीने तक चलेगा। इस अभियान के तहत 24 जिलों के चिन्हित गांवों में तीन लाख पेड़ों को राखी बांधने का लक्ष्य रखा गया है। कुमार शुक्रवार को गुमला जिले के जोराड़ गांव में एक पेड़ को राखी बांधकर इस अभियान…

Read More

New Delhi. त्योहारी मौसम की मांग बढ़ने के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये प्रति किलो से ज्यादा बढ़ गईं। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सरकार के 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति देने के फैसले के बाद मिल-गेट कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद, चीनी की खुदरा कीमतें अब भी ऊंची बनी हुई हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग (मूल्य निगरानी प्रभाग) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, 26 अगस्त को चीनी की अखिल भारतीय औसत दर 65.05 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि मंगलवार…

Read More

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.17 अंक टूटकर 77,422.70 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 6.40 अंक फिसलकर 24,202.45 अंक पर आ गया। थोड़ी ही देर में सेंसेक्स 108.80 अंक की गिरावट के साथ 77,368.68 अंक पर और निफ्टी 26.15 अंक टूटकर 24,189.70 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने टाटा स्टील के खिलाफ कर अधिकारियों द्वारा जारी 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग एवं कारण बताओ नोटिस को रद्द कर दिया है। यह नोटिस इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) के कथित तौर पर गलत तरीके से इस्तेमाल से संबंधित था। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि टाटा स्टील की ओर से कर चोरी या अतिरिक्त आईटीसी का लाभ उठाने के लिए जानबूझकर कोई प्रयास किए जाने के तथ्य सामने नहीं आए हैं। न्यायालय ने कहा कि केवल तथ्यों को छिपाने का सामान्य आरोप लगाना पर्याप्त…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी विशाल गोराई पर 28 जुलाई की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गम्हरिया स्टेशन रोड साईं नगर निवासी 34 वर्षीय विक्की कुमार पांडेय और चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी 20 वर्षीय बजरंगी कुमार महतो शामिल हैं। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बालू कारोबार में प्रतिद्वंद्विता को लेकर विशाल गोराई पर जानलेवा हमला किया गया था। 28 जुलाई की रात होटल बंद कर घर लौट रहे विशाल गोराई…

Read More

Kathmandu. तिब्बत की सीमा के निकट मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई और करीब 160 लोगों की मौत हो गई तथा 133 भारतीय नागरिक समेत 750 से अधिक लोग लापता हैं। बाढ़ से शहरों और गांवों में तबाही हुई, कई महत्वपूर्ण पुल बह गए और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद को बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8:37 बजे तिब्बत इलाके में भूकंप आया और उसके तीन मिनट बाद अचानक बाढ़ आने की खबर मिली, जिससे पता चलता है…

Read More

Ranchi. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Read More

Ranchi. झारखंड में शिक्षकों के विरोध के बाद स्कूलों की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया है। अब रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़ी गतिविधियां अब 27 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। पहले जारी आदेश को लेकर शिक्षकों में नाराजगी थी, जिसके बाद झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने नया आदेश जारी किया है। इस फैसले से शिक्षकों और विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Read More

Ranchi. जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआईडी की जांच लगातार जारी है। अदालत ने टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है। वहीं, पूछताछ पूरी होने के बाद उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे की अध्यक्षता में गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। जांच टीम अब तक 60 से अधिक संदिग्धों के बयान दर्ज कर चुकी है। सीआईडी अभय तिवारी से लगातार पूछताछ कर पेपर लीक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पूछताछ में…

Read More

रांची/वेस्ट बोकारो, 26 अगस्त 2026। टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन की ओर से खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) और यूनियन के सहयोग से बुधवार को रांची के चाणक्य BNR होटल में त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रॉ मटेरियल्स डिवीजन के चार प्रमुख डिवीजनों—वेस्ट बोकारो डिवीजन, झरिया डिवीजन, OMQ डिवीजन और FAMD—के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता DGMS के महानिदेशक उज्ज्वल ताह ने की। इस अवसर पर DGMS के उप महानिदेशक (सेंट्रल जोन, धनबाद) आर. टी. मंडेकर, उप महानिदेशक (साउथ ईस्टर्न जोन, रांची) श्याम सुंदर प्रसाद सहित टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।…

Read More