जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू और पत्थर माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपना शिकंजा पूरी तरह से कस दिया है। उपायुक्त के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 26 मई 2026 को जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बहरागोड़ा अंचल के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर एक सघन और गुप्त छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे बालू माफियाओं में भारी हड़कंप मच गया है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, जिला खनन विभाग की टीम को इलाके…
Author: News Desk
जमशेदपुर: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से रेस हो गया है। इसी कड़ी में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ‘जन शिकायत निवारण दिवस’ का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की फरियाद सुनीं और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पहल से दूर-दराज से आए लोगों को काफी राहत मिली। इन प्रमुख समस्याओं को लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे नागरिक जन शिकायत निवारण दिवस में विभिन्न प्रकार के मामले सामने आए।…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। “महंगाई से जनता त्राहिमाम” जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि देश की आम जनता आज महंगाई की मार से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल की लगातार…
जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली और खुलने वाली ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी को लेकर अब बड़ा कदम उठाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिलकर वार्ता करने की इच्छा व्यक्त की है। सरयू राय और समिति ने आपसी विचार-विमर्श के बाद यह तय किया है कि बुधवार को वे रेल यात्री संघर्ष समिति के प्रमुख साथियों के साथ रेल महाप्रबंधक से सीधे संवाद करेंगे। महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन बुधवार को विशेष रूप से टाटानगर आ रहे हैं।…
जमशेदपुर: बिरसानगर पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के 100 से अधिक लाभार्थी एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिले और अपना दुखड़ा सुनाया। लाभुकों ने आग्रह किया कि उन्हें 31 मई तक किसी भी हाल में आवंटित फ्लैट की चाबी दिलवाई जाए। सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे पर लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही इसका समाधान निकलेगा। मंत्री सुदिव्य सोनू से बातचीत और अनशन की चेतावनी सरयू राय ने लाभुकों के सामने ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से फोन पर बात की और चाबी सौंपने का…
जमशेदपुर: झारखंड के खेल प्रेमियों और पूरे राज्य के लिए यह एक बेहद गर्व का क्षण है। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के शानदार लेफ्ट-बैक खिलाड़ी निखिल बारला को पहली बार भारतीय सीनियर नेशनल फुटबॉल टीम में शामिल किया गया है। निखिल का यह ऐतिहासिक चयन लंदन में होने वाले प्रतिष्ठित ‘यूनिटी कप’ (Unity Cup) के लिए किया गया है। लंदन के नेशनल कैंप में दिखाएंगे अपना दम 22 वर्षीय निखिल बारला जल्द ही लंदन में राष्ट्रीय टीम के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ेंगे। वहां वह भारतीय टीम के हेड कोच खालिद जमील के मार्गदर्शन में अभ्यास करेंगे और टूर्नामेंट की तैयारियों…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 26 मई 2026 को डॉ. जे. एल. एच. सी.-212 में “विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर फैकल्टी अपग्रेडेशन प्रोग्राम के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य एनआईटी संस्थानों में छात्र मार्गदर्शन, भावनात्मक स्वास्थ्य, काउंसलिंग सहायता तथा सकारात्मक परिसर वातावरण को सुदृढ़ करना है। यह कार्यक्रम संस्थान के माननीय निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के गतिशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित किया गया। अपने संबोधन में प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य…
चाईबासा कोल्हान विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में शैक्षणिक परिषद और विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित क्लस्टर प्रणाली और शिक्षण कार्यक्रमों के पुनर्गठन पर चर्चा करना था। बैठक में विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, डीन, प्राचार्य और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने क्लस्टर सिस्टम, विषय संयोजन, सीट निर्धारण और संकाय संरचना से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं डीन अकेडमिक डॉ. संजय यादव ने विभिन्न प्रस्तावों को विस्तार से समझाया।…
Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसांवा जिले में बालू के अवैध खनन, भंडारण तथा परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने हेतु जिला प्रशासन सजग दिख रही है. जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिले में बालू के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं. जिला खनन पदाधिकारी उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में बालू के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी करते देखे जा रहे हैं. इस क्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के खनन पदाधिकारी बीते दिनों गुप्त सूचना के आधार पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र में ईचागढ़ थाना के सहयोग से छापेमारी…
Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत फॉरेस्ट इलाके के बाबन बीघा में मंगलवार दोपहर युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया है। मृतक की पहचान गौसनगर निवासी मो मुस्तकिम के रूप में की गई है। परिजनों ने शव की पहचान अंगूठी से की वहीं मुस्तकिम का मोबाइल भी बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि मो मुस्तकिम साइकिल से घूम–घूमकर चप्पल बेचने का काम करता था। 24 मई की सुबह 9 बजे वह घर से…
