Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Adityapur: गम्हरिया थाने में महिला के साथ दुष्कर्म, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, SIT ने शुरू की जांच, जानें मामला
Headlines

Adityapur: गम्हरिया थाने में महिला के साथ दुष्कर्म, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, SIT ने शुरू की जांच, जानें मामला

News DeskBy News DeskOctober 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया पुलिस थाने के अंदर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूरे मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पुलिस वाले को हिरासत में ले लिया है। पूरा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने का है। जानकारी के अनुसार, अपने घरेलू विवाद को लेकर मदद और फरियाद लेकर थाने पहुंची एक असहाय महिला के साथ थाना परिसर में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. गम्हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता गुरुवार को पारिवारिक कलह से परेशान होकर न्याय की उम्मीद में शिकायत दर्ज कराने गम्हरिया थाने पहुंची थी। लेकिन वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति के खिलाफ घरेलू विवाद को लेकर उसके शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची। लेकिन रात बहुत होने के कारण पुलिस वालों ने उसे थाने परिसर में ही एक कमरा सोने के लिए दे दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही थाने में ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसकर्मी उसके कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने ये भी बताया कि इस दौरान वह चिल्लाई भी. लेकिन कोई नहीं आया, जिसके बाद उसने पास में पड़े एक चाकू से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. जिसमें वह जख्मी हो गया. जिसके बाद वह वहां से भाग गया।
पीड़िता ने आगे आरोप लगाया है कि जब सुबह उसने बाकी पुलिसकर्मियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने उसे पैसे देकर घर जाने को कह दिया. पीड़िता आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

Train cancelled: पांच नवंबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, टाटानगर और राउरकेला रूट की 14 ट्रेनें रद्द, जानें इस फैसले का क्या है कारण?

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार की देर रात सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज दल-बल के साथ सीधे गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से उस कमरे को तत्काल प्रभाव से बंद व सुरक्षित करवा दिया, जहां पीड़िता के अनुसार घटना घटी थी। इसके साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी को त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों निलंबित
सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, दुष्कर्म के आरोपी सिपाही नीरज लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता का आरोप है कि थाने में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी नीरज लकड़ा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने गठित की एसआईटी, घटनास्थल सील

Jamshedpur: रायरंगपुर और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम स्थगित, जानें वजह?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Train cancelled: पांच नवंबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, टाटानगर और राउरकेला रूट की 14 ट्रेनें रद्द, जानें इस फैसले का क्या है कारण?

October 31, 2026

Jamshedpur: रायरंगपुर और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम स्थगित, जानें वजह?

October 31, 2026

Weather Alert: 3 नवंबर तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

October 31, 2026
Recent Post

Train cancelled: पांच नवंबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, टाटानगर और राउरकेला रूट की 14 ट्रेनें रद्द, जानें इस फैसले का क्या है कारण?

October 31, 2026

Jamshedpur: रायरंगपुर और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम स्थगित, जानें वजह?

October 31, 2026

Adityapur: गम्हरिया थाने में महिला के साथ दुष्कर्म, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, SIT ने शुरू की जांच, जानें मामला

October 31, 2026

Weather Alert: 3 नवंबर तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना 2027 की तारीखों का हुआ ऐलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी गणना, 10 जनवरी से 24 जनवरी तक खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे लोग

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group