Jamshedpur. झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला रहेगा। राज्य के विभिन्न जिलों में 3 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह पूर्वानुमान जारी किया। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। विभिन्न जिलों में आसमान बादलों से ढका रहा। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ कुहासा भी देखने को मिला। हालांकि, बाद में कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन दोपहर बाद फिर बादल छा गए। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक महसूस की गई।


