जमशेदपुर। आगामी 20 नवम्बर शुक्रवार को चांडिल में 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर श्याम मन्दिर चांडिल मे एक बैठक कार्यक्रम प्रभारी कुसुम खेतान की अध्यक्षता मे हुई। जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव देवोत्थान एकादशी के अवसर पर 20 नवम्बर को धूमधाम से मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी एवं महोत्सव प्रभारी कुसुम खेतान ने बताया की बाबा श्याम का जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए दिल्ली, हरियाणा, कानपुर से भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही दिल्ली की नृत्य नाटिका टीम भी आ रही हैं, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल एवं आसपास मे सफाई अभियान सहित प्रचार प्रसार का कार्य जोरों पर चल रहा है। बैठक मे मुख्य रूप से श्रवण जालान, पवन शर्मा, संजय चौधरी, राजीव साव, दुर्गा चौधरी, आलोक बगडिया, अश्विनी शर्मा, जोनी बगडिया, विश्वजीत नामता, रोहित चौधरी, रवि सुल्तानीया, पप्पु सुल्तानिया, मोंटी चौधरी, बिकास रूंगटा आदि उपस्थित थे।


