Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की तैयारी, 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या
Breaking News

Jamshedpur News: सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की तैयारी, 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या

News DeskBy News DeskNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वाधान में रविवार को मंदिर परिसर के शंख मैदान में आम सभा का आयोजन किया गया। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं हजारों सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में स्वच्छता एवं पवित्रता के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दोनों तालाबों की सफाई, पेंटिंग, तालाबों में स्वच्छ जल भरने, जरूरतमंद परिवार को निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण करने समेत भव्य सांस्कृतिक संध्या के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पूजा में मंदिर परिसर के दोनों छठ घाटों की साफ-सफाई, मंदिर की पुष्प सज्जा, आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या का भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात कलाकारों से संपर्क कर प्रस्तुति के संदर्भ में अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम मंदिर एवं मंदिर परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर ग्यारह हजार मिट्टी के दीये एवं भव्य आतिशबाजी कर दीपोत्सव मनाने के साथ पूरे श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से छठ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सुझावों के क्रम में आयोजन की भव्यता संबंधी महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया, वहीं छठ महोत्सव में दानदाताओं ने स्वेक्षा से सहयोग समर्पित किया।

इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी भक्तिभाव और सम्मान को प्रकट करते हैं। यह पर्व हमें अनुशासन, पवित्रता, और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे पर्व-त्यौहार में स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ पूजा-अर्चना करें।

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महोत्सव भव्यतापूर्वक आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने शहरवासियों से छठ महोत्सव एवं सूर्यधाम छठ घाट तालाब आकर भगवान भास्कर की आराधना का आग्रह किया।

इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा की।कमिटी इस प्रकार है:

मुख्य संरक्षक: रघुवर दास

संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली, कालीपूजा और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी; खतरनाक जगहों पर लगेंगे लाल झंडे

अध्यक्ष: भूपेंद्र सिंह
उपाध्यक्ष: सुशांतो पांडा, बोलटू सरकार, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह

महामंत्री: अखिलेश चौधरी

मंत्री: कंचन दत्ता, संजय सिंह (बारीडीह बस्ती), कृष्ण मोहन सिंह, मिथिलेश साह, मीरा झा

कोषाध्यक्ष: अधेन्दु बनर्जी (मंतू बनर्जी)

सह कोषाध्यक्ष: रमेश पांडे, संतोष ठाकुर

मंदिर प्रभारी: कमलेश सिंह

JAMSHEDPUR NEWS: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर टाउन हॉल में भव्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

मीडिया प्रभारी: कुलवंत सिंह बंटी,
सह मीडिया प्रभारी: प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा

सोशल मीडिया प्रभारी: करफू पोद्दार एवं अनिमेष सिंह

कार्यकारिणी सदस्य: लक्ष्मी कांत सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राम बाबू तिवारी, संजीव सिंह, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, सत्यप्रकाश सिंह (टुनटुन), खोमलाल चौधरी, गुंजन यादव, राकेश सिंह (टेल्को), गुरुदेव सिंह राजा, कमलेश साहू, ईश्वर लाल तिवारी, सरयू गोस्वामी, अमित अग्रवाल, कुमार अभिषेक, रूबी झा, प्रोबिर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, कुमार संदेश (छक्कन) काजू सांडिल।

विशेष आमंत्रित सदस्य: मुन्ना अग्रवाल, महेंद्र यादव, जितेंद्र मिश्रा, हरजीत सिंह (चिंटू), जीवन साहू, सुरेश शर्मा, पप्पू मिश्रा, रमेश नाग, हेमंत सिंह, श्रीराम प्रसाद, दीपक झा, अशोक सामंत, दीपक कुमार सिंह (मस्तराजा), रामेश्वर सिंह, रमाशंकर यादव, सूरज सिंह, बापन बनर्जी, रितेश झा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, विकास शर्मा, पप्पू उपाध्याय, तेजिंदर सिंह जॉनी, विजय सेन, मृत्युंजय पाण्डेय, मोहित वर्धन राणा, राकेश सिंह (बागुन नगर), ओम प्रकाश चंद्र पोद्दार (ओम पोद्दार), चंचल विश्वास, अविनाश सिंह एवं दिलीप मित्रा।

दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, संजीव सिंह, गुरुदेव सिंह राजा, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, मान्तु बनर्जी, मुन्ना अग्रवाल, अनिल ठाकुर, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, अमित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं मातृशक्ति की मौजूदगी रही।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली, कालीपूजा और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी; खतरनाक जगहों पर लगेंगे लाल झंडे

November 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर टाउन हॉल में भव्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

November 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के 93 केंद्रों का डीसी ने किया निरीक्षण, दो पालियों में शामिल हुए अभ्यर्थी

November 1, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली, कालीपूजा और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी; खतरनाक जगहों पर लगेंगे लाल झंडे

November 1, 2026

Jamshedpur News: सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की तैयारी, 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या

November 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर टाउन हॉल में भव्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

November 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के 93 केंद्रों का डीसी ने किया निरीक्षण, दो पालियों में शामिल हुए अभ्यर्थी

November 1, 2026

DHANBAD NEWS: रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, टाटा-लाभा और रांची-पूर्णिया कोर्ट के बीच भी मिलेगी सुविधा

November 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group