Author: News Desk

Ranchi. झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य में प्रतिबंधित मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी को रोकने के लिए सरकारी कर्मचारियों और मुखबिरों के वास्ते बुधवार को नकद इनाम नीति को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नकद पुरस्कार 3,000 रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक हो सकता है, जो पदार्थ की मात्रा और प्रकार सहित विभिन्न मापदंडों पर निर्भर करता है। मंत्रिमंडल सचिवालय और सतर्कता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वंदना दादेल ने पत्रकारों को बताया, ‘मंत्रिमंडल ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी के संबंध में…

Read More

New Delhi. राशन दुकान चलाने वालों के संगठन ने बुधवार को डीलर मार्जिन सिर्फ 10 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ाने के सरकार के फैसले की आलोचना की। उनका कहना है कि खर्चो को पूरा करने के लिए यह बढ़ोतरी ‘पूरी तरह से अपर्याप्त’ है। हालांकि सरकार की ओर से कोई आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ‘ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन’ के अनुसार उसे पता चला है कि मंत्रिमंडल ने सामान्य श्रेणी के राज्यों के लिए कमीशन 90 पैसे से बढ़ाकर एक रुपया प्रति किलोग्राम और पहाड़ी राज्यों के लिए 1.80 रुपये से बढ़ाकर 1.95 रुपये प्रति…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अगले महीने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन वाले सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का सम्मेलन होने की संभावना है। घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी करेंगे, जबकि राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राजग शासित 22 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों का सम्मेलन जून के दूसरे हफ्ते…

Read More

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग जिले में एक सेप्टिक टैंक में छिपा कर रखी गई अवैध शराब को निकालने के प्रयास के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान चमेली देवी (50), उनके बेटे रवि कुमार (25) और उनके रिश्तेदार मदन साओ (30) के रूप में हुई है। इस संबंध…

Read More

जमशेदपुर । लगातार हो रही यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति और रेलवे अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह बैठक उस समय हुई जब रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी बंद नहीं होने पर रेल जीएम के विरोध का एलान किया था। इसके बाद चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ने विधायक सरयू राय से संपर्क कर जीएम…

Read More

जमशेदपुर । भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की गई। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर चल रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के अधिकार मित्र (पीएलवी) ने न्याय रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और ट्रांसजेंडरों के बीच ओआरएस पैकेट एवं ठंडा जल वितरित किया। कई इलाकों में पहुंचा न्याय रथ डालसा का न्याय रथ सिदगोड़ा, गोलमुरी, तारकंपनी, अन्ना चौक सहित कई क्षेत्रों में पहुंचा, जहां भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद…

Read More

जमशेदपुर । जुगसलाई स्थित साफ़ी गंज मुहल्ला में वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसायटी झारखंड प्रदेश की ओर से जलापूर्ति पाइपलाइन कार्य का पुनः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन कनेक्शन के अंतिम चरण का जायजा लिया और जल्द जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद जताई। अंतिम चरण में पाइपलाइन कनेक्शन का कार्य निरीक्षण के दौरान बताया गया कि साफ़ी गंज मुहल्ला को मुख्य पाइपलाइन से जोड़ने का अंतिम कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों और समाजसेवियों ने जानकारी दी कि अगले…

Read More

जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी की उपस्थिति में और मध्यस्थ विशेषज्ञ शशि तिवारी की पहल से वर्षों से अलग रह रहे एक दंपति का मेडिएशन सेंटर में सफल मध्यस्थता के बाद पुनर्मिलन हो गया। मामला माननीय कोर्ट, JMFC VII धर्मेंद्र कुमार द्वारा मध्यस्थता के लिए शशि तिवारी के पास भेजा गया था। दंपति के दो बेटे हैं और विभाजन की वजह से परिवार पर लंबे समय से दबाव था; पत्नी द्वारा दायर अर्जी के बाद यह मामला पुनर्विचार के दायरे में आया। मध्यस्थता की प्रक्रिया और योगदान मामले की मध्यस्थता में कई दौर…

Read More

जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में सिलिकोसिस (Silicosis) बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों और इस गंभीर बीमारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MGM Medical College Hospital), जमशेदपुर द्वारा इन व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच और आगे की प्रक्रिया के लिए गठित मेडिकल बोर्ड (Medical Board) की बैठक की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व में जो जांच 28 मई 2026 को होनी थी, वह अब 30 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। सरकारी अवकाश के कारण जांच की तिथि में हुआ बदलाव प्रशासनिक जानकारी के…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री राजीव रंजन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मोहरदा में चल रहे निर्माण कार्यों का महत्वपूर्ण निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्य एजेंसी को काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि लाभुकों को एक सुरक्षित और सुविधा युक्त आवास देना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बुनियादी सुविधाओं की जल्द बहाली के निर्देश निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आवासीय परिसर में पेयजल (Drinking Water), बिजली आपूर्ति (Electricity), सड़क, नाली…

Read More