Ranchi. कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) परिसीमन के जरिए विधायिका में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट की संख्या कम करने की कोशिश करके उन्हें ‘खामोश करने की साजिश’ रच रहे हैं। पार्टी ने कहा कि यदि 2007-08 की रिपोर्ट के आधार पर परिसीमन किया जाता है तो वह इसका विरोध करेगी। केंद्र सरकार ने 14 फरवरी, 2008 को परिसीमन आयोग की रिपोर्ट स्वीकार की थी, जिससे देश के राजनीतिक नक्शे में बदलाव हुआ था। हालांकि, झारखंड के साथ-साथ असम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में परिसीमन प्रक्रिया को 2026…
Author: News Desk
Jamshedpur. हावडा-मुंबई गीतांजलि और हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे बोर्ड से दोनों ट्रेनों को घाटशिला स्टेशन पर ठहराव की घोषणा हुई है। इससे जिले के ग्रामीण यात्रियों को मुंबई और पुणे की सुपरफास्ट ट्रेन को पकड़ने टाटानगर स्टेशन नहीं आना पड़ेगा। वहीं, हावड़ा की दूरी कम समय में तय कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड के आदेश से सिर्फ घाटशिला नहीं मुसाबनी, जादूगोड़ा, नरवा, गालूडीह, डुमरिया समेत आसपास के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने अधिक वेटिंग को…
Hazaribagh. झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तीन हथियारबंद तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पेट में गोली लगी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये लोगों में से दो बिहार के गयाजी जिले के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके पास से अफीम बरामद की है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शनिवार की शाम चौपारण थाना क्षेत्र में हथिया बाबा मंदिर के पास छापा मारा, जहां आरोपी…
Garhwa. झारखंड के गढ़वा ज़िले में डायन होने के शक में एक महिला की पिटाई और उस पर खौलता पानी फेंकने के आरोप में रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना 22 अगस्त को नगर उंटारी थाना के तहत भोजपुर गांव में हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला (55) की कुछ गांववालों ने पिटाई की और उस पर डायन होने का आरोप लगाया। शेखर ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह…
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है और पिछले छह माह में उसकी ईवी बुकिंग में तीन गुना वृद्धि हुई। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि सीमित उत्पादन क्षमता के कारण मजबूत मांग का पूरी तरह लाभ नहीं मिल पा रहा है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) विवेक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर आप पिछले दो-तीन महीनों को देखें, तो हम वास्तव में हर महीने बाजार हिस्सेदारी हासिल कर रहे हैं। वास्तव में पिछले छह…
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (DPAC) की पांचवीं बैठक जमशेदपुर परिसदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर पर राजनीतिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिला प्रभारी शशिभूषण राय मौजूद रहे। बैठक के दौरान DPAC सदस्यों के समक्ष कुल 10 विषयों से संबंधित प्रस्ताव सदस्य संजय सिंह आजाद ने रखा। सभी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद संगठनात्मक एवं…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पुरानी और नई पीढ़ी के बीच सोच के अंतर को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी पर शंका करने की नहीं, उस पर विश्वास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी बदलती परिस्थितियों और आधुनिक तकनीक के दौर में बड़ी हो रही है। इसलिए उसका सोचने और काम करने का तरीका पुरानी पीढ़ी से अलग होना स्वाभाविक है। पुरानी पीढ़ी को अपने अनुभवों के आधार पर नई पीढ़ी को आंकने के बजाय उसे आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। सोनारी में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित श्री…
जमशेदपुर। आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राज्य के विभिन्न जनमुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के कथित प्रयास पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के साथ कथित लाठीचार्ज एवं मारपीट की घटना के विरोध में आजसू पार्टी जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार का पुतला दहन करेगी। इसके लिए जिला…
जमशेदपुर। फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) वनबंधु परिषद, जमशेदपुर चैप्टर की ओर से एफटीएस महिला एवं एफटीएस युवा के सहयोग से रविवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भव्य भजन जैमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आधुनिक संगीत शैली और भक्ति का अनूठा संगम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत ओम जाप के साथ हुई। इसके बाद एफटीएस की तीनों इकाइयों के अध्यक्षों, विशिष्ट अतिथियों, कोर कमेटी सदस्यों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एकल गीत की धुन के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का…
आदित्यपुर। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) झारखंड राज्य कमिटी के तत्वावधान में “मजदूर वर्ग की स्थिति और चुनौतियां” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर रविवार को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में संपन्न हुआ। 29 अगस्त से शुरू हुए इस शिविर में झारखंड के लगभग सभी जिलों से AIUTUC के सदस्य और मजदूर प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन 29 अगस्त, शनिवार अपराह्न 3 बजे से 30 अगस्त, रविवार दोपहर 1 बजे तक किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान मजदूर वर्ग की वर्तमान स्थिति, कार्यस्थल की समस्याओं, श्रमिक अधिकारों, संगठन…
