New Delhi. सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे एलपीजी (रसोई गैस) का इतना भंडारण तैयार करें कि कम से कम 30 दिनों की मांग पूरी की जा सके। यह कदम पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बाद उठाया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार रणनीतिक भंडारण को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों को कम-से-कम 30 दिन की एलपीजी जरूरत को पूरा करने के लिए अतिरिक्त भंडारण की…
Author: News Desk
Dhanbad. झारखंड के धनबाद में शुक्रवार शाम को एक गांव के लोगों ने अल्पसंख्यक समुदाय के तीन युवकों को कानून द्वारा प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवकों की गिरफ्तारी और उनके घरों की तलाशी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान युवकों के पास से कोई मांस नहीं मिला। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने बताया, “युवकों की तलाशी लेने पर हमें कोई मांस नहीं मिला। उन्होंने बताया, “ग्रामीण अल्पसंख्यक समुदाय के घरों की…
Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये लोगों के नाम पर बैंक खाते खोलकर उनसे धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को साइबर धोखाधड़ी के आरोप में बृहस्पतिवार रात यहां एक अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार अंतर-जिला साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। उन्होंने…
New Delhi. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने कहा कि ट्रेन के शौचालय में प्लेट और कटोरियां धोते हुए कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया और संबंधित कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कथित तौर पर मुंबई-कोच्चि दुरंतो एक्सप्रेस में एक यात्री ने बनाया था, जो सोशल मीडिया के कई मंचों पर वायरल हो गया। इसके बाद आईआरसीटीसी ने कार्रवाई शुरू की। आईआरसीटीसी ने कहा, 24 मई 2026 की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई की गई, सेवा प्रदाता पर जुर्माना लगाया गया…
New Delhi. टाटा पावर की अनुषंगी कंपनी ‘टाटा पावर सोलर रूफटॉप’ ने उत्तर प्रदेश में छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मकसद राज्य भर के घरों में हर समय स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। कंपनी ने लखनऊ में एकीकृत बैटरी ऊर्जा भंडारण समाधान प्रदाता ‘टाटा पावर बैटरी स्टोरेज’ के साथ मिलकर इस ‘घर घर सोलर’ अभियान को पेश किया। कंपनी के बयान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली की बढ़ती जरूरतों को किफायती और टिकाऊ तरीके से…
Jamshedpur. अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ शुक्रवार को बहरागोड़ा क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिला खनन कार्यालय की टीम ने विभिन्न बालू घाटों और संवेदनशील इलाकों में जांच करते हुए बिना वैध परिवहन चालान के बालू ढो रहे छह हाईवा वाहनों को जब्त किया। यह अभियान जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने बर्नीपाल, गुहियापाल, बनकटा सहित कई बालू घाटों पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई वाहन बिना वैध दस्तावेज के बालू परिवहन करते पाए गए, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें कब्जे में ले…
Jamshedpur:जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने आज जुगसलाई स्थित गणगौर स्वीट्स में हुई आग लगने की घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जुगसलाई जैसे घनी आबादी वाले एवं अत्यंत व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में तत्काल फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई में प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी एवं व्यवसायिक कार्यों के लिए आते हैं। यहां की गलियां संकरी हैं तथा बाजार अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है। ऐसी स्थिति में…
Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश पर झारखंड सरकार मेहरबान दिख रही है !, या इनके कारनामे झारखंड सरकार एवं नगर विकास विभाग के सामने अब तक नहीं पहुंच पा रहा है, यह आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के चौक-चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है. चर्चा है कि आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कई अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाकर या यूं कहे कि शायद अधिकारी के मिली भगत से सरकारी राजस्व की चोरी करा कर,फल-फूल रहा हैं.…
जमशेदपुर: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान करीम सिटी कॉलेज में सेंटर फॉर एकेडमिक डेवलपमेंट (CAD) के तत्वावधान में आयकर (Income Tax) के विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का मुख्य विषय ‘आयकर को सरलीकृत रूप में समझना: अवधारणाएं, गणना और अनुपालन’ (Income Tax Simplified: Concepts, Calculation and Compliance) रखा गया था। कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आफ़ताब आलम ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और इनकम टैक्स से जुड़ी बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयकर की अदायगी के लिए अपडेट रहना आवश्यक कार्यक्रम की शुरुआत कैड की कन्वेनर डॉ.…
जमशेदपुर: बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड. और एम.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा का आयोजन आगामी 31 मई 2026 (रविवार) को जिला मुख्यालय स्थित 7 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी। समाहरणालय में हुई दंडाधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों की बैठक परीक्षा के सफल संचालन के लिए उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर), एसडीएम धालभूम,…
