Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने SIR के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों तथा मतदाता अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आम नागरिकों को होने वाली कठिनाइयों और उनके मताधिकार की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। हेमंत सोरेन की इस भागीदारी को एसआइआर के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की साझा राजनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।


