जमशेदपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में उत्साह का माहौल है। बुधवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह और अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। नन्हे प्रतिभागियों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के…
Author: News Desk
जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर ने होटल रेडिसन, जमशेदपुर में मिनी इंडस्ट्री–अकादमिया कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया। कॉन्क्लेव की थीम “अनुसंधान, नवाचार, परीक्षण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से उद्योगों का सशक्तीकरण” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा संस्थान की अनुसंधान एवं तकनीकी क्षमताओं को औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करना था। उद्योगों के लिए व्यावहारिक और तकनीकी समाधान पर जोर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेदर्स के श्री शेखर डे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यावहारिक, विस्तार योग्य और…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित शिव मंदिर लाइन ब्राह्मण टोला में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बुधवार से युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया गया। बरसात के दौरान भारी जलजमाव से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पिछले दिनों टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या के स्थायी समाधान की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की थी। विधायक के प्रयासों…
जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी एवं रियल एस्टेट व्यवसायी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कथित साजिशकर्ता अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव और वारदात को अंजाम देने वाला एक शूटर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, शूटर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। 24 अगस्त को होटल के बाहर हुई थी गोली मारकर हत्या निखार सबलोक की 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित कांडरबेड़ा के होटल 10th Mile के बाहर गोली मारकर हत्या कर…
New Delhi. बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के शीर्ष संगठन ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (यूएफबीयू) ने पांच-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने में देरी, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना में मतभेद और पेंशन संबंधी मुद्दों समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यह हड़ताल होने पर खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं देश के कई हिस्सों में चार दिन तक प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल शुक्रवार के दिन प्रस्तावित है, जिसके बाद दो दिन बैंक अवकाश रहेगा। वहीं, कुछ राज्यों में 14 सितंबर को भी गणेश चतुर्थी का अवकाश है। सात…
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन जल बंटवारा समझौता को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सोन नदी जल बंटवारा के बाद एक लोटा अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा। झारखंड के हिस्से का 20 लाख एकड़ फीट पानी 1973 के बाणसागर समझौते में पहले ही आवंटित हो चुका था। इस नये समझौता से कोई अतिरिक्त जल झारखंड के हिस्से आनेवाला नहीं है। श्री राय ने कहा कि बाणसागर समझौते में अविभाजित बिहार को इंद्रपुरी बराज पर 7.75 एमएएफ पानी मिला था। इसमें पांच एमएएफ करीब 150 वर्ष पुराने सोन नहर क्षेत्र के लिए आरक्षित था। शेष…
Jamshedpur. मौसम विभाग ने राज्य में पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने बुधवार सुबह तक के लिए गढ़वा, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘रेड’ अलर्ट और लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में बुधवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम के ऐसे ही हालात रहने का पूर्वानुमान है। रांची स्थित मौसम कार्यालय के उप निदेशक…
New Delhi. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस ली जाएंगी और उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी। नड्डा की यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में कॉजपा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी रद्द किए जाने के कुछ ही समय बाद आई। इसके बाद संगठन ने पांच सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित अपना मार्च रद्द कर दिया।…
New Delhi.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कई टोल प्लाजा पर ‘‘धोखाधड़ी से’’ टोल वसूली से जुड़े धनशोधन की जांच के तहत कई राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 परिसरों पर तलाशी ली गई। केंद्रीय एजेंसी ने दो पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई शुरू की। प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि टोल रसीदें तैयार करने के लिए अनधिकृत सॉफ्टवेयर ऐप का इस्तेमाल…
New Delhi. सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अगस्त में सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर करीब दो लाख करोड़ रुपये हो गया। घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं आयात से राजस्व 29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,604 करोड़ रुपये हो गया। सकल केंद्रीय जीएसटी संग्रह अगस्त में 38,413 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी संग्रह 46,316 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। अगस्त में ‘रिफंड’ (प्रतिदाय) 68 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन महीने में शुद्ध जीएसटी संग्रह 1.68 लाख…
