Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाएगी झारखंड सरकार, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Breaking News

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाएगी झारखंड सरकार, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

News DeskBy News DeskNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चांडिल: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। परिजनों के साथ चांडिल डैम पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण की सराहना की। उन्होंने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को डैम और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री धातकीडीह जाने के क्रम में चांडिल डैम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डैम के विकास, पर्यटन संवर्धन, जल प्रबंधन और चांडिल परियोजना से जुड़े कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने और बिजली उत्पादन से जुड़े पहलुओं पर भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

बोटिंग, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन यानी बोटिंग की व्यवस्था को अधिक आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाया जाना चाहिए।

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनेगा विकास का खाका

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चांडिल डैम और उसके आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक एवं पर्यावरण-अनुकूल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन सुविधाओं का विकास इस तरह किया जाए कि प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम को झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर जोर दिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, चांडिल के एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

November 3, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विधानसभा में उठे जनहित के सवालों पर गंभीरता से करें कार्रवाई, सभापति सुरेश पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

November 3, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विधानसभा में उठे जनहित के सवालों पर गंभीरता से करें कार्रवाई, सभापति सुरेश पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाएगी झारखंड सरकार, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026

JHARKHAND NEWS: दिवाली-छठ पर रेलवे की सौगात, रांची-गोरखपुर और शालीमार-थावे के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group