Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला
Breaking News

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

News DeskBy News DeskNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सुनियोजित तरीके से दिन-रात चले इस विशेष अभियान में कुल 521 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे जुर्माने के रूप में 4,75,920 रुपये वसूले गए।

बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर कार्रवाई

रेलवे की जांच टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकटों की जांच की। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ सफर करने वाले यात्री पकड़े गए।

रेलवे ने पकड़े गए यात्रियों से निर्धारित जुर्माना वसूलने के साथ भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी।

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें। साथ ही, यात्रियों को जिस श्रेणी का टिकट जारी किया गया है, उसी श्रेणी में यात्रा करने की सलाह दी गई है।

रेलवे के अनुसार, धनबाद मंडल में टिकट जांच अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

JAMSHEDPUR NEWS: विधानसभा में उठे जनहित के सवालों पर गंभीरता से करें कार्रवाई, सभापति सुरेश पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

November 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विधानसभा में उठे जनहित के सवालों पर गंभीरता से करें कार्रवाई, सभापति सुरेश पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाएगी झारखंड सरकार, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 4 और 18 नवंबर को सभी बूथों पर होंगी विशेष बैठकें, सूचियों का होगा सार्वजनिक वाचन

November 3, 2026

DHANBAD NEWS: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 521 यात्री पकड़े गए; 4.75 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विधानसभा में उठे जनहित के सवालों पर गंभीरता से करें कार्रवाई, सभापति सुरेश पासवान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाएगी झारखंड सरकार, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 3, 2026

JHARKHAND NEWS: दिवाली-छठ पर रेलवे की सौगात, रांची-गोरखपुर और शालीमार-थावे के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group