Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में एक बार फिर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हुई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एयरपोर्ट के लिए चिह्नित 99.256 हेक्टेयर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण कराने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने 2 नवंबर 2026 को पत्र जारी कर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के उप वन महानिरीक्षक (केंद्रीय) को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। वन विभाग की टीम प्रस्तावित एयरपोर्ट स्थल के साथ-साथ क्षतिपूरक वनीकरण के लिए चिह्नित जमीन का भी निरीक्षण करेगी। दरअसल, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से तैयार प्रस्ताव को झारखंड सरकार…

Read More

Jamshedpur.ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार और नशे के सेवन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक एवेंजर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि करनडीह स्थित एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की…

Read More

Jamshedpur: टाटा स्टील ने वर्ष 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अपनी रणनीति तेज कर दी है। वैश्विक स्तर पर विकसित हो रही नई और उन्नत तकनीकों का आकलन करने के लिए कंपनी ने हाईपावर स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी असेसमेंट पैनल (STEP) का गठन किया है। इसके साथ ही टिस्को एम्प्लॉइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी की गवर्निंग काउंसिल का भी पुनर्गठन किया गया है। कंपनी के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी दो अलग-अलग सर्कुलर के माध्यम से ये बदलाव किए गए हैं। इधर, टिस्को एम्प्लॉइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी की गवर्निंग…

Read More

Jamshedpur.डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में इलाज के दौरान 62 वर्षीय उजाला देवी की मौत के बाद मंगलवार को आईसीयू में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, उजाला देवी की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार शाम करीब सात बजे उन्हें एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उन्हें स्ट्रेचर पर रखा गया। बाद में बेड मिलने पर इलाज शुरू हुआ। परिजनों का दावा है कि उनके पैर में पहले लगी चोट के…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने राज्य की नगरपालिकाओं, विशेषकर मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की बदहाल कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री हेमंत सोरेन से सीधे हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि राज्य के नगर निकाय अब वैधानिक संस्थाओं की तरह नहीं, बल्कि मनमानी, राजनीतिक दबाव और जुगाड़ तंत्र के सहारे संचालित हो रहे हैं।सरयू राय ने कहा कि कचरा निष्पादन के मामले में इनका रवैया बेहद अमानवीय और जनविरोधी है। मोहल्लों में कचरे के ढेर लगे हैं, गंदगी सड़कों और…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) की नियुक्ति से जुड़े मामले में अपनी समीक्षा का दायरा मंगलवार को बढ़ाते हुए केंद्र सरकार से कहा कि वह सभी राज्यों में पुलिस प्रमुखों के चयन एवं नियुक्ति के लिए लागू कानूनों, नियमों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सार उपलब्ध कराए। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की खंडपीठ ने झारखंड सरकार एवं राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा को भी 16 नवंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा। मिश्रा को उनकी सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था। केंद्र और अन्य ने उनकी…

Read More

New Delhi. आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बेचे जाने के खिलाफ बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त मंच की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल समाप्त हो गई। सरकार ने आईडीबीआइ बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स को बेचने का निर्णय किया है। बैंक कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी संघ हिस्सेदारी की बिक्री रोकने की कोशिशों के तहत आगे की रणनीति 10 नवंबर को होने वाली बैठक में तय करेगा। आईडीबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त मंच (यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज) के संयोजक देविदास तुलजापुरकर ने कहा, ‘देशभर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला समादेष्टा कार्यालय में होमगार्ड जवानों को अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी आवंटित करने के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसको लेकर गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवा संघ ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष दामोदर बारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार और राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा को ज्ञापन सौंपा है। संघ का आरोप है कि जिला समादेष्टा कार्यालय में लंबे समय से प्रतिनियुक्त कुछ कर्मियों पर…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 11वें संस्करण के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के मद्देनजर बुधवार को जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर प्रस्तावित रेस रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन मार्ग का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। रूट निरीक्षण के दौरान टाटा स्टील के हेड-स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा और हेड-सिक्योरिटी गिरिश कुमार शर्मा सहित संबंधित विभागों की टीमें मौजूद रहीं। अधिकारियों ने प्रस्तावित हाफ मैराथन रूट का बारीकी…

Read More

Ranchi.झारखंड में मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) वर्ष 2027 की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी में करने की तैयारी में जुटा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, पांच फरवरी 2027 से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। दोनों परीक्षाओं में राज्यभर से करीब 7.50 लाख छात्र-छात्राओं के शामिल होने का अनुमान है। परीक्षा का कार्यक्रम नवंबर के अंत तक जारी किए जाने की तैयारी है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर तक…

Read More