New Delhi. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाल शोषण और दुष्कर्म के मामलों से निपटने के लिए ‘फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों’ को मजबूत करने वाली एक केंद्रीय योजना को जारी रखने की मंजूरी दी और साथ ही इनकी संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का निर्णय लिया। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दो अक्टूबर 2019 को शुरू की गई यह योजना, वर्तमान में 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। इस योजना की शुरुआत के बाद से, इन विशेष अदालतों ने दुष्कर्म और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत आने वाले अपराधों से जुड़े 4.02…
Author: News Desk
Ranchi. निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपने हलफनामे के अनुरूप, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया वाले राज्यों में नए मतदाता के पंजीकरण से जुड़े फॉर्म और उसके साथ संलग्न घोषणा पत्र को ऑनलाइन प्रक्रिया में अलग-अलग कर दिया है। आयोग ने सितंबर में उन राज्यों में अपने डिजिटल मंच से घोषणा पत्र को पहले ही हटा दिया था, जहां मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा हो चुका है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के इच्छुक लोगों को फॉर्म-6 भरना होता है। बिहार में एसआईआर के बाद निर्वाचन आयोग ने इसके साथ एक घोषणा पत्र…
Jamshedpur. दिवाली के त्योहार से पहले चक्रधरपुर रेल मंडल ने यात्रियों को झटका दिया है। रेलवे ने लाइन मरम्मत, सिग्नल और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण 4 से 12 नवंबर तक 9 जोड़ी मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इस फैसले से दैनिक यात्रियों, मजदूरों, छात्रों और कारोबारियों को परेशानी हो सकती है। यात्रा पर निकलने से पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। रद्द ट्रेनों में: टाटानगर–चाईबासा, टाटानगर–गुवा, टाटानगर–गुवा–आदित्यपुर, झाड़ग्राम–पुरुलिया और राउरकेला–टाटानगर मेमू शामिल हैं। इसके अलावा राउरकेला–झारसुगुड़ा, हटिया–झारसुगुड़ा, हटिया–राउरकेला और बीरमित्रपुर–बरसुआं पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
Ranchi . झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को ग्रामीणों ने एनटीपीसी के तीन अधिकारियों समेत छह लोगों को करीब सात घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों का विरोध इस बात को लेकर था कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना ड्रोन का इस्तेमाल करके जमीन का सर्वे किया गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना बालूमठ थाना क्षेत्र के गेरेनजा-हराफू गांव में हुई, जहां नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) की टीम कोयला ब्लॉक के लिए आवंटित जमीन का सर्वे करने गई थी। थाना प्रभारी अधिकारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि एनटीपीसी के महाप्रबंधक आनंद अग्रवाल,…
Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कथारा कोयला खदान में बृहस्पतिवार को कोयले का ढेर ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना बोकारो में कथारा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में हुई। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया, ”कथारा में कोयले का ढेर ढहने से छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया…
Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और पश्चिम एशिया संघर्ष का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,403.71 अंक उछलकर 78,689.87 अंक पर और एनएसई निफ्टी 378.85 अंक चढ़कर 24,340.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का…
New Delhi. अमूल ब्रांड के उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने दूध उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण दो अक्टूबर से घी की कीमतों में 40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, टेबल बटर (मक्खन) के 500 ग्राम के पैक की कीमत भी 15 रुपये बढ़ाई गई है। जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि अमूल टेबल बटर, अमूल घी और अमूल काउ घी के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में दो अक्टूबर से संशोधन किया गया है। जीसीएमएमएफ ने कहा, 36 लाख किसानों के स्वामित्व वाली सहकारी संस्था अमूल ने दूध उत्पादन की…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसी राजनीति कर रही है, जिसका मकसद संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना और लोकतंत्र को कमजोर करना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुंडा ने दावा किया कि भाजपा लोकतंत्र को मजबूत करने, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाये रखने एवं लोगों के भरोसे की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है। झारखंड के पलामू जिले में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में हिस्सा लेते हुए मुंडा ने कहा, ‘‘कांग्रेस जनहित के मुद्दों से भटक रही है और अपने राजनीतिक…
Washington अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए देश के मतदाताओं ने मंगलवार को हुए बहुचर्चित मध्यावधि चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी संसद का नियंत्रण सौंप दिया और कई अहम राज्यों में गवर्नर पदों पर भी पार्टी को जीत दिलाई। इन नतीजों का असर न केवल अमेरिका, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिलेगा। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को अपने मजबूत गढ़ माने जाने वाले टेक्सास, जॉर्जिया, आयोवा और ओहायो जैसे राज्यों में करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां उसने डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों गवर्नर के पद गंवा दिए। इसके अलावा टेक्सास, मेन,…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को नीमडीह में बड़ी कार्रवाई की गई। अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध स्टोन चिप्स लदे एक हाईवा को जब्त किया। जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन को नीमडीह क्षेत्र में अवैध रूप से खनिजों के परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर एक संदिग्ध हाईवा को रोका। जांच के दौरान वाहन में 700 सीएफटी से अधिक स्टोन चिप्स (गिट्टी)…
