Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया
Headlines

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

News DeskBy News DeskNovember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपने हलफनामे के अनुरूप, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया वाले राज्यों में नए मतदाता के पंजीकरण से जुड़े फॉर्म और उसके साथ संलग्न घोषणा पत्र को ऑनलाइन प्रक्रिया में अलग-अलग कर दिया है।
आयोग ने सितंबर में उन राज्यों में अपने डिजिटल मंच से घोषणा पत्र को पहले ही हटा दिया था, जहां मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पूरा हो चुका है।

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के इच्छुक लोगों को फॉर्म-6 भरना होता है। बिहार में एसआईआर के बाद निर्वाचन आयोग ने इसके साथ एक घोषणा पत्र भी जोड़ दिया था, जिसमें फॉर्म-6 भरने वाले आवेदकों से उनके माता-पिता के एसआईआर संबंधी विवरण मांगे गए थे।
हालांकि, ऑफलाइन प्रक्रिया में दोनों दस्तावेज अलग-अलग भरने होते हैं, लेकिन ऑनलाइन व्यवस्था में दोनों के लिए एक ही ओटीपी का इस्तेमाल किए जाने से यह सवाल उठने लगा था कि क्या आयोग ने केंद्रीय कानून मंत्रालय की मंजूरी के बिना फॉर्म-6 में बदलाव किया है।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि निर्धारित वैधानिक फॉर्म-6 और पहले से इस्तेमाल किए जा रहे घोषणा पत्र को जमा करने की प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। आयोग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ”पहले आवेदकों की सुविधा के लिए फॉर्म-6 और उसके साथ संलग्न घोषणा पत्र एक ही ओटीपी और ई-साइन के जरिए जमा किए जाते थे। संशोधित प्रक्रिया के तहत अब दोनों दस्तावेज अलग-अलग जमा करने होंगे और इसके लिए अलग-अलग ओटीपी सत्यापन तथा ई-साइन की आवश्यकता होगी।

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के लिए आवेदकों को दोनों प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।”उच्चतम न्यायालय में हाल ही में दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में आयोग ने कहा था कि उसके मतदाता सूची प्रभाग ने 21 अक्टूबर को यह निर्णय लिया है कि भौतिक रूप से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया की तरह ऑनलाइन फॉर्म-6 के आवेदन को भी दो अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाएगा। इनमें नियमों के तहत निर्धारित फॉर्म-6 और एसआईआर घोषणा पत्र शामिल होंगे।

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि पहले से मतदाता के रूप में पंजीकृत लोग भी एसआईआर की मसौदा मतदाता सूची में अपना नाम नहीं होने पर उसे शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं।
यह स्पष्टीकरण ऐसे मतदाताओं की चिंताओं के बीच आया है, जिनके नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज थे। उन्हें आशंका थी कि फॉर्म-6 जमा करने पर वे गलत घोषणा करने के दोषी करार दिए जा सकते हैं और उन पर निर्वाचन कानून के प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

November 5, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

November 5, 2026

Jharkhand: ड्रोन से कर रहे थे सर्वे, ग्रामीणों ने गुलेल मारकर गिराया, एनटीपीसी के 3 अफसरों समेत छह लोगों को 7 घंटे तक बनाये रखा बंधक

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group