Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा और बागडीह के पास चौथी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 3 और 4 नवंबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 नवंबर को नहीं चलेगी।

इसके अलावा राउरकेला, झारसुगुड़ा, जगदलपुर और भुवनेश्वर की ओर जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। इस रेलखंड पर कार्य के कारण उत्कल एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया जाएगा। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अपडेट और परिचालन स्थिति जरूर जांच लें।


