Author: News Desk

Chakardharpur. मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189/18190) के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ 5 सितंबर, शनिवार को किया जाएगा। इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हरिया ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी को औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा है। पत्र में सांसद और विधायक से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का अनुरोध किया गया है। मालूम हो कि सांसद जोबा माझी के द्वारा लगातार पत्राचार एवं रेल अधिकारियों…

Read More

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और सत्य, धर्म, कर्तव्य, करुणा एवं मानवता से जुड़ी भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का उल्लेख किया। गंगवार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोगों को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने एक संदेश में कहा,‘आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी हार्दिक कामना है कि उनके दिव्य संदेश से सभी…

Read More

Chaibasa. छात्र नेता देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा पहुंची. यात्रा के 12वें दिन चाईबासा पहुंचे देवेंद्र महतो ने सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. उन्होंने झारखंड की भर्ती व्यवस्था में व्याप्त कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की. देवेंद्र महतो ने कहा कि पेपर लीक के लगातार आ रहे मामले और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं ने राज्य के युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है. वर्षों तक तैयारी करने के बावजूद अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा और नियुक्ति नहीं मिल पा रही है.…

Read More

Jamshedpur. सीतारामडेरा के निर्मल नगर में शुक्रवार सुबह एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घर के बाहर तार जला रहे युवकों को रोकना एक महिला को भारी पड़ गया. महिला का आरोप है कि युवकों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली. बीच बचाव करने आए उसके बेटे अमित कुमार के साथ मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर दिया. आरोप है कि घायल हालत में उसे नाले में फेंक दिया गया. अमित को बचाने आए परिवार के अन्य सदस्या को भी युवकों ने डराया-धमकाया. धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया, तो उसे…

Read More

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं बागडिही–झारसुगुड़ा के मध्य चौथी रेल लाइन के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के लिए 01 एवं 02 नवम्बर 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 03 नवम्बर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप इस दौरान यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सम्बंधित कुछ ट्रेनों को रद्द तथा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित…

Read More

जमशेदपुर: शहर के प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में द्वितीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में झारखंड के सात जिलों से कुल 154 पैडलर्स हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल कुमार भटनागर, प्रबंध निदेशक, TSUISL ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में खेल जगत के पदाधिकारी रहे मौजूद उद्घाटन समारोह में झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन (JSTTA) और खेल विभाग…

Read More

जमशेदपुर: मुसीबत की घड़ी में नागरिकों तक त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए जमशेदपुर पुलिस की डायल-112 सेवा प्रभावी भूमिका निभा रही है। अगस्त 2026 में डायल-112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 8 मिनट 42 सेकेंड रहा। इस दौरान प्राप्त सभी 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, डॉ. एहतेशाम वकारिब की निगरानी में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की लगातार समीक्षा की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सूचना मिलने और घटनास्थल पर टीम के पहुंचने के बीच के समय को और कम करना है। अगस्त में 1,746 शिकायतों पर…

Read More

बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 05, 06, 07, 08, 09, व 11 सितम्बर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 07, 08, 09, 10, 11 व 13 सितम्बर 2026 को उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित…

Read More

जमशेदपुर: एक्सएलआरआई – ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026 तक दो दिवसीय जर्नल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (जेएमएस) प्रकाशन कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में डॉक्टोरल शोधार्थियों, संकाय सदस्यों और वैश्विक शैक्षणिक समुदाय के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अकादमिक प्रकाशन, शोध उत्कृष्टता और डॉक्टोरल शोध यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुआ। एक्सएलआरआई नेतृत्व द्वारा जेएमएस संपादकीय टीम का स्वागत किया गया। एक्सएलआरआई के निदेशक (डॉ.) फादर एस. जॉर्ज, एस.जे. ने जर्नल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़…

Read More

जमशेदपुर/घाटशिला: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 1 सितंबर की रात हुए सड़क हादसे में घायल एक ही परिवार की छह वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृत बच्ची की पहचान श्रेया कृष्णा सिन्हा (6) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक कार ने नदी के पुल पर एक ही परिवार के चार सदस्यों को कथित रूप से टक्कर मार दी। हादसे में परिवार की महिला नदी में जा गिरी, जबकि उसके पति और दोनों बच्चे गंभीर…

Read More