Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा
Headlines

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

News DeskBy News DeskNovember 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. धनतेरस एवं आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार, 5 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बाइक से शहर के विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग की और प्रमुख बाजारों सहित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान एसएसपी ने शहर की प्रमुख ज्वेलरी दुकानों, बैंकों, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण व्यावसायिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर रखी जा रही नजर की समीक्षा की। साथ ही बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी आकलन किया।

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

धनतेरस के अवसर पर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने के साथ ही आभूषण दुकानों में नकदी और कीमती सामान का कारोबार बढ़ जाता है। इसे देखते हुए एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को बाजारों, ज्वेलरी प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा लगातार गश्ती करने को कहा।

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें, ताकि आम नागरिक सुरक्षित माहौल में धनतेरस और दीपावली का त्योहार मना सकें। पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group