Ranchi.आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के बाद गुमला समेत पूरे आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में शनिवार, 7 नवंबर को गुमला बंद का आह्वान किया गया है। कहतो मूली पड़हा, गुमला की ओर से महेंद्र उरांव ने बंद की घोषणा करते हुए लोगों से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने की अपील की है। निशा भगत की मौत से उनके समर्थकों और आदिवासी संगठनों में गहरा आक्रोश है। समाज के लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बंद के मद्देनजर प्रशासन ने…
Author: News Desk
New Delhi.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी। CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया। बोर्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘10वीं कक्षा के विद्यार्थी 83 विषयों और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी 121 विषयों की…
Jamshedpur. एनएच-33 टाटा-रांची हाइवे पर चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा के पास शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले में शामिल पुलिस की टाटा सूमो उनकी गाड़ी से पीछे से टकरा गयी. हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री समेत किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रांची से जमशेदपुर लौट रहे थे. इसी दौरान चावलीबासा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक उनके काफिले के बीच घुस गयी. कार के अचानक सामने आने से अर्जुन मुंडा की गाड़ी के चालक ने जोरदार ब्रेक लगा दिया. इसी दौरान पीछे से आ रही पुलिस की…
Jamshedpur. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट (टीएसजे) की कैंटीन और ट्रॉली प्वाइंट पर एनओपीआर कर्मचारियों के लिए खाद्य सामग्री की संशोधित बिक्री दरें जारी की गई हैं। कंपनी की ओर से जारी सूची के अनुसार, नई दरों में नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक की कीमतें निर्धारित की गई हैं। ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी 1.50 रुपये तथा मिल्क कॉफी दो रुपये में मिलेगी। नाश्ते में घुघनी और झालमुड़ी/भेलमुड़ी की कीमत दो रुपये प्रति प्लेट रखी गई है। उबला चना और राजमा, दलिया उपमा, ओट्स उपमा, सेवई उपमा, मेदू बड़ा, मूंग दाल चीला, उबला शकरकंद, पोहा, ढोकला और विभिन्न…
Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) में सितंबर में गूंजी नन्हें बाघों की किलकारियों के बाद अब पूरा शहर उनके नामकरण का इंतजार कर रहा है। सितंबर में जू की बाघिन सुनैना ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया था। अब ये शावक तीन महीने के हो चुके हैं, लेकिन जू प्रशासन के लिए उनके नामकरण से पहले एक चुनौती खड़ी हो गई है। दरअसल, जू प्रबंधन अब तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि इनमें से एक शावक नर है या मादा।जू प्रशासन ने नए शावकों को आकर्षित करने और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनभागीदारी…
Ranchi.राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने झारखंड के बोकारो जिले में ईएसएल स्टील लिमिटेड में कथित तौर पर गैस की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। दोनों श्रमिकों की मौत 12 अक्टूबर को हुई थी। अधिकरण की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने चार नवंबर को इस मामले की सुनवाई की। बयान में कहा गया कि वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (वीआईएसएल) की अनुषंगी कंपनी ईएसएल स्टील के संयंत्र में दो श्रमिकों की मौत…
Ranchi. निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों के उन मतदाताओं को एक और मौका देने का शुक्रवार को फैसला किया, जिन्हें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) वाली श्रेणी में चिह्नित किया गया था। इन मतदाताओं को गणना प्रपत्र जारी किये गये थे, लेकिन ये प्रपत्र वापस नहीं मिले थे। इसके कारण जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान उनके नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाये थे। ये निर्देश दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नागालैंड के लिए लागू होंगे। निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र स्थापित करने…
Jamshedpur. परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर के एक कथित आपूर्तिकर्ता अक्षय को पकड़ा है। उसे परसूडीह थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उससे ब्राउन शुगर की आपूर्ति के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि तीन नवंबर की रात परसूडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने करनडीह लाइन टोला…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम और पूर्व से जुड़े कुछ राजनीतिक एवं कथित भ्रष्ट समूहों पर निशाना साधते हुए जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सुनियोजित तरीके से अभियान चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पराजित मानसिकता और हीन भावना से ग्रस्त कुछ लोग उनके खिलाफ झूठे आरोप गढ़कर अलग-अलग मंचों पर शिकायत कर रहे हैं। एक मंच पर सफलता नहीं मिलने पर उन्हीं आरोपों को दूसरे मंच पर उठाया जा रहा है। सरयू राय ने इस पूरी कवायद को ‘फोरम हंटिंग’ करार दिया है।सरयू राय ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट के माध्यम…
जमशेदपुर। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को परसुडीह थाना क्षेत्र की लोको कॉलोनी और हरिजन बस्ती में जागरूकता अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार, परसुडीह थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के…
