Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द
Headlines

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

News DeskBy News DeskNovember 6, 2026Updated:November 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। घटना से पहले सोशल मीडिया पर उनका एक फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भावुक होकर अपनी व्यक्तिगत परेशानियों, जमीन विवाद और प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का जिक्र करती नजर आ रही हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना की पुलिस उनके डहुटोली स्थित आवास पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में बयां किया अपना दर्द
वायरल फेसबुक लाइव में निशा भगत अपने संघर्ष और प्रशासन से कथित नाराजगी को लेकर कई बातें कहती सुनाई दे रही हैं। वह जमीन माफिया के खिलाफ अपनी लड़ाई, सरना-सनातन से जुड़े मुद्दों और सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने का जिक्र करती हैं।
वीडियो में वह अपने माता-पिता को लेकर भावुक भी होती दिखाई देती हैं। उन्होंने प्रशासन से न्याय पाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। वीडियो के वायरल होने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों और घटना के बीच संबंध की पुष्टि होना अभी बाकी है।

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पिठोरिया थाना की पुलिस निशा भगत के डहुटोली स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और वायरल वीडियो की जांच कर रही है। फिलहाल उनकी मौत के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। निशा भगत आदिवासी अधिकार, जल-जंगल-जमीन और सरना धर्म से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रही थीं। वह आदिवासी समाज की पहचान और सांस्कृतिक अधिकारों के सवाल पर सार्वजनिक रूप से अपनी आवाज उठाती रही हैं।

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इससे पहले जुलाई 2026 में भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कथित जान से मारने की धमकी और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। इस संबंध में उन्होंने रांची साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल निशा भगत की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री का आरोप,‘इंडिया’ गठबंधन का मकसद बांग्लादेश की भांति सत्ता परिवर्तन करना है, कांग्रेस अब तक हार चुकी है 56 चुनाव

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री का आरोप,‘इंडिया’ गठबंधन का मकसद बांग्लादेश की भांति सत्ता परिवर्तन करना है, कांग्रेस अब तक हार चुकी है 56 चुनाव

November 6, 2026

Railway burning Train: अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, चार बोगियां खाक

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group