Jamshedpur. मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस के लेट चलने की समस्या जल्द दूर करने की कवायद शुरू होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में झारसुगुड़ा के बाद स्टेशन-दर-स्टेशन दोनों ट्रेनों की मॉनिटरिंग की जाएगी। रेल जीएम ने दोनों ट्रेनों के लेट होने के कारणों की जांच का आदेश दिया है। यात्रियों की ओर से ट्रेन लेट होने की शिकायत मिलने के बाद मॉनिटरिंग की योजना बनाई गई है। इससे डाउन में मुंबई मेल और गीतांजलि एक्सप्रेस के चक्रधरपुर मंडल में लेट होने के कारणों को चिह्नित कर खामियों को दूर किया जाएगा, क्योंकि ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का…
Author: News Desk
New Delhi.;कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक सरकार द्वारा एकत्र किये गये नमूनों के परीक्षण परिणामों का हवाला देते हुए ई20 पेट्रोल की बिक्री को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और केंद्र से देशभर में बेचे जा रहे ईंधन में इथेनॉल की वास्तविक मात्रा को स्पष्ट करने की मांग की। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ई20 बना 420 – जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!’’ वह जाहिर तौर पर पूर्ववर्ती भारतीय दंड संहिता की धारा 420 का परोक्ष उल्लेख कर रहे थे जो धोखाधड़ी से संबंधित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कहती…
New Delhi. सरकार के व्यापार मार्जिन पर सीमा तय करने के फैसले से नौ नवंबर से 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती होगी। इससे उपभोक्ताओं को सालाना अनुमानित 3,502.31 करोड़ रुपये की बचत होगी। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर रोधी 137 दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की है। यह फैसला स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के तहत गठित विशेषज्ञ समिति की 17 अक्टूबर को की गई सिफारिशों के बाद लिया गया। बयान के अनुसार, अब तक 76 दवा कंपनियों ने…
New Delhi. सोनिया गांधी ने अपनी संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन से पहले ‘द गार्डियन’ को दिए एक साक्षात्कार में याद किया कि टेलीविजन पर मस्जिद का विध्वंस देखते हुए वह रो पड़ी थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बाबरी विध्वंस पर की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इससे जाहिर होता है कि बाबर पहले भी कांग्रेस के दिल में था और आज भी है। सोनिया गांधी ने कहा था कि 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस देखते हुए…
Rourkela.खनिज संपदा से संपन्न ओडिशा के क्योंझर जिले में जल्द ही एक बड़े स्टील प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी। 50 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाला प्रस्तावित पूरी तरह से नया इस्पात कारखाना जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और दक्षिण कोरियाई कंपनी पोस्को की संयुक्त उद्यम व्यस्था के तहत स्थापित किये जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने जन्मस्थान झुम्पुरा प्रखंड के रायकाला में एक आधिकारिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित कारखाना एक समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के निर्माण में जिले के योगदान को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा,‘मैं क्योंझर को राज्य और देश, दोनों…
Ranchi. राष्ट्रीय महिला आयोग ने आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की रांची में मौत के मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए शनिवार को अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जांच सुनिश्चित करने और सात दिनों के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। निशा ने शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने इससे पहले ‘फेसबुक’ पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और जमीन के दलालों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आयोग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय महिला आयोग ने छह नवंबर को झारखंड के रांची में आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। चाईबासा के पास जोजोगुटू गांव में पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया, फिर दुष्कर्म के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए बेरहमी से हत्या कर दी। बच्ची का शव गांव के समीप जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रमाये गागराई को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को सदर अस्पताल चाईबासा में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार बच्ची जोजोगुटू की रहने वाली थी। वह मंगलवार से लापता थी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन…
Jamshedpur. दिवाली पर इस बार झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। सुबह हल्के कोहरे और कुहासे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिवाली और उसके बाद मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, तापमान में गिरावट के कारण रात और सुबह ठंड का एहसास बढ़ेगा। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद मौसम में फिर…
Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ कथित मानहानिकारक टिप्पणी करने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ शनिवार को पुलिस में शिकायत दी। यह घटनाक्रम भाजपा द्वारा अंसारी की कथित भड़काऊ टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत देने के एक दिन बाद हुआ है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक दुबे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अंसारी के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी करने, सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जनता को उकसाने के लिए जगन्नाथपुर थाने में…
Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शनिवार को पुलिस ने दो होटलों में अचानक छापेमारी कर इलाके में हलचल मचा दी। कार्रवाई के दौरान करीब 40 से 50 युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने टाटा-कांड्रा रोड स्थित सुधा डेयरी के समीप होटल ओ ऑक्सी क्वीन पैलेस और एनआईटी मोड़ स्थित होटल शुभेक्षा में औचक छापेमारी की। पुलिस की अचानक एंट्री से होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दोनों होटलों से मिले युवक-युवतियों से उनकी मौजूदगी और परिस्थितियों को लेकर पूछताछ की गई। वहीं, होटल…
