New Delhi. कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है। इससे पहले कंपनी ने कीमतों में जो दो बढ़ोतरी की थीं, वे उसके सभी मॉडल पर लागू हुई थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी…
Author: News Desk
Mumbai.कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण जोखिम लेने की धारणा कमजोर रहने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 382.25 अंक फिसलकर 75,750.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 97.80 अंक टूटकर 23,681.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शालीमार-एलटीटी (कुर्ला) एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. रेल यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सात अक्तूबर से एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच भी लगाया जायेगा. वहीं यात्रियों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए 10 अक्तूबर से एक अतिरिक्त स्लीपर (शयनयान) कोच भी जोड़ा जायेगा. यह व्यवस्था 11 अक्तूबर तक अस्थायी तौर पर प्रभावी रहेगी. अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने से दोनों श्रेणियों में आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ेगी, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने…
Jamshedpur: बागबेड़ा के सुजीत की पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ हो गयी फरार, अब एसएसपी से लगायी न्याय की गुहार Jamshedpur.बागबेड़ा बजरंग टेकरी निवासी सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी गुड़िया सागर को जुगसलाई निवासी छोटू नामक युवक द्वारा भगाकर ले जाने और अब धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर सुजीत ने पूर्व में थाने में शिकायत भी की थी। सुजीत के अनुसार, रविवार को छोटू ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बिष्टुपुर में उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद सोमवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे कथित दुष्प्रचार को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोमवार को फेसबुक लाइव के दौरान राय ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए आपराधिक घटनाओं से उनका नाम जोड़ा जा रहा है. पुराने साथियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर यह माहौल बनाया जा रहा है कि उनका अब भी अपराध से जुड़े लोगों से संपर्क है.सरयू राय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर के साथ सवाल किए जा रहे हैं कि क्या…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के पांडरा गांव में सोमवार दोपहर बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनीता महतो,भानु महतो एवं सरिता महतो गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका ईचागढ़ सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान सोना मनी महतो (41) और मुक्ता महतो (35) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब दो बजे दोनों महिलाएं धान खेत में थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला और जमशेदपुर में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहकों के लंबित ऋणों के एकमुश्त और आसान निपटारे के लिए अत्यंत आकर्षक प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा रहे हैं। जिससे ग्राहक सम्मानजनक तरीके से कर्ज से मुक्ति पा सकें।राष्ट्रीय लोक अदालत का कैंप जमशेदपुर और घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम जिला) दोनों जगह आयोजित की जाएगी। विशेष कैंप 8, 9, और 10 सितंबर को आयोजित होगी।कैंप बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओ में आयोजित होगी। जिले के सभी संबंधित कर्जधारकों से अनुरोध किया…
New Delhi. दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना निर्णय टाल दिया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मामले की सुनवाई 10 सितंबर तक स्थगित कर दी। राउज एवेन्यू अदालत से द्वारका जिला अदालत में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार अदालत के रूप में स्थानांतरित हुए न्यायाधीश के ‘कोर्ट स्टाफ’ ने बताया कि मामले की सुनवाई टाल दी गई है। पिछले साल 13 अक्टूबर को, कथित आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े सीबीआई के एक मामले में अदालत ने यादव, उनकी पत्नी राबड़ी…
Jamshedpur. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ की रिपोर्ट में जमशेदपुर हवा की स्वच्छता के मामले में राज्य के अन्य प्रमुख शहरों से काफी पिछड़ गया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के प्रमुख शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 36वां स्थान मिला है, जो इसकी बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण की गंभीर तस्वीर पेश करता है। सर्वेक्षण के नतीजों में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि अत्यधिक खनन और कोयला क्षेत्र होने के बावजूद धनबाद ने वायु गुणवत्ता सुधारने में राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। धनबाद ने राष्ट्रीय…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वे एक बड़ी डकैती की तैयारी में थे. पुलिस ने उनके पास से हथियार, बाइक, मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किये हैं. यह कार्रवाई एसपी मनोज स्वर्गायारी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने की. एसपी मनोज स्वर्गायारी ने चौका थाना में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मटकमडीह के टोला चुटियाखाल स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी जमा हुए हैं. इसके बाद चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार व कुचाई थाना…
