Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»2.13 करोड़ रुपये मूल्य का 426 किलोग्राम गांजा ट्रक से जब्त, चार तस्कर भी पकड़ाए
Headlines

2.13 करोड़ रुपये मूल्य का 426 किलोग्राम गांजा ट्रक से जब्त, चार तस्कर भी पकड़ाए

News DeskBy News DeskNovember 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड में अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान कुल 441 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गढ़वा जिले में पुलिस ने रविवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास खड़े एक कंटेनर ट्रक से करीब 2.13 करोड़ रुपये मूल्य का 426 किलोग्राम गांजा जब्त किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ बरामद करने के लिए वाहन की तलाशी ली। इस दौरान ट्रक से 426 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसे एक-एक किलोग्राम के 426 प्लास्टिक पैकेट में रखा गया था। जब्त गांजा ट्रक में बनी एक गुप्त जगह में छिपाया गया था।”

उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, क्योंकि कार्रवाई के दौरान ट्रक में कोई मौजूद नहीं था। जब्त ट्रक का पंजीकरण उत्तर प्रदेश का है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Jharkhand: चावल मिल मालिक के घर में लगी आग, सो रहा था परिवार, पड़ोसियों के शोर मचाने पर बालकनी से कूदकर सभी ने बचाई जान

एक अन्य कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार रात टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ओडिशा के बोलांगीर से गांजा खरीदा था और इसे बिहार के चंपारण इलाके में ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, जबकि चौथा आरोपी, जो गांजे का खरीदार भी है, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है। जब्त गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 7.5 लाख रुपये है। बयान में बताया गया कि गांजे और चारों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए रांची राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया है।

Road Accident: दनुआ घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पिकअप वैन सवार 7 लोगों की मौत, 14 घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: चावल मिल मालिक के घर में लगी आग, सो रहा था परिवार, पड़ोसियों के शोर मचाने पर बालकनी से कूदकर सभी ने बचाई जान

November 9, 2026

Road Accident: दनुआ घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पिकअप वैन सवार 7 लोगों की मौत, 14 घायल

November 9, 2026

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026
Recent Post

2.13 करोड़ रुपये मूल्य का 426 किलोग्राम गांजा ट्रक से जब्त, चार तस्कर भी पकड़ाए

November 9, 2026

Jharkhand: चावल मिल मालिक के घर में लगी आग, सो रहा था परिवार, पड़ोसियों के शोर मचाने पर बालकनी से कूदकर सभी ने बचाई जान

November 9, 2026

Road Accident: दनुआ घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पिकअप वैन सवार 7 लोगों की मौत, 14 घायल

November 9, 2026

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group