Author: News Desk

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप (27) के रूप में हुई है। मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कुछ लोग जगन्नाथ को घर से बुलाकर ले गए और बाद में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Read More

Jamshedpur. डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में शनिवार सुबह एक मार्मिक घटना ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात आदिवासी महिला होमगार्ड जवान फूलकुमारी को जब यह जानकारी मिली कि पिछले पांच माह से लंबित मानदेय का भुगतान अगले सप्ताह भी होने की संभावना नहीं है, तो वह ड्यूटी के दौरान ही अपना संयम खो बैठीं। आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रही जवान फूट-फूटकर रोने लगीं और अधिकारियों से बकाया राशि दिलाने की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि अब भी पैसे नहीं मिले तो उनके लिए जीवन चलाना मुश्किल हो…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गांजे की खेप को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बड़ी मात्रा में…

Read More

Ranchi. एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का आगाज रांची में ट्रॉफी शोकेस समारोह के साथ हो गया। दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का भव्य प्रदर्शन किया गया। समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, खेल विभाग के प्रतिनिधि, फुटबॉल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ट्रॉफियों के रांची पहुंचने के साथ ही शहर में फुटबॉल का माहौल पूरी तरह बन गया है। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

जमशेदपुर:रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की रक्षा में लगे सैनिकों के प्रति सम्मान और विश्वास का भी संदेश देता है। इसी भावना को जीवंत करती हैं लक्ष्मी कुमारी पांडे, जिन्होंने अपने शहीद भाई की याद को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के अनूठे अभियान में बदल दिया है। डाक विभाग सिंहभूम मंडल की टीम ने हाल ही में लक्ष्मी पांडे से मुलाकात कर उनके परिवार के त्याग, देशप्रेम और वर्षों से निभाई जा रही प्रेरणादायी परंपरा को देश के सामने रखा। इस विशेष मुलाकात को संभव बनाने में सेवानिवृत्त जनसंपर्क निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह…

Read More

जमशेदपुर:समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अभियंताओं एवं अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी योजनाएं सीधे आमजन के जीवन से संबंधित हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अगस्त में हर हाल में शुरू…

Read More

जमशेदपुर:रेलवे सुरक्षा बल (RPF) टाटानगर और राजकीय रेल पुलिस (GRP) टाटानगर की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नार्कोस (Operation NARCOS) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई रेलवे मार्ग से नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तीन लोगों को दबोचा जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 की रात मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर…

Read More

जमशेदपुर, :भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का शत-प्रतिशत संग्रह और डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करना है, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड सुबोध कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। जुगसलाई विधानसभा के कई बूथों का…

Read More

रांची/हाजीपुर,:झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWC Exam 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने 05 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा, जिससे झारखंड और बिहार के हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। टाटानगर-हजारीबाग रोड के बीच चलेगी MEMU परीक्षा स्पेशल रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08103/08104 टाटानगर-हजारीबाग रोड-टाटानगर अनारक्षित MEMU परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई…

Read More

जमशेदपुर:समाजसेवी एवं कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण मुरारी गुप्ता के 76वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा थाना चौक में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद पहचान शिविर का आयोजन किया गया। यह 818वां नेत्र शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। 67 मरीजों की हुई जांच, 32 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन…

Read More