Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: विधायक आवास में नाबालिग से दरिंदगी, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज
Headlines

Jharkhand: विधायक आवास में नाबालिग से दरिंदगी, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

News DeskBy News DeskNovember 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड की राजनीति और सामाजिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिमडेगा जिले की एक 15 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की ने रांची के धुर्वा स्थित विधायक आवास पर अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि बाड़ा ने पांच अगस्त को अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

आरोप है कि बाद में चिकित्सकीय जांच के दौरान उसे पता चला कि उसका गर्भपात हो गया। लड़की ने पत्रकारों को बताया कि उसे मई में स्कूल में दाखिला दिलाने का वादा करके रांची लाया गया था, लेकिन इसके बजाय उससे विधायक के सरकारी आवास पर घरेलू काम कराए जाने लगे।

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार ने कहा, ‘‘हमने सिमडेगा विधानसभा सीट के विधायक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसका बयान भी दर्ज करेगी।’’
दो बार के विधायक बाड़ा ने आरोपों से इनकार किया और उन्हें ‘‘पूरी तरह झूठ व भ्रामक’’ बताया।

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस से निष्कासित कुछ लोगों ने यह मामला गढ़ा है। बाड़ा ने कहा,‘जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।’’ उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि लड़की ने कथित घटना के तुरंत बाद शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस गठबंधन सरकार में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धुर्वा थाने का घेराव करेंगे।

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Recent Post

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026

Saraikela: सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, छोटे भाई की पत्नी की हत्या के बाद शव भूनकर खाने का प्रयास

November 13, 2026

Jamshedpur: मानगो के चेपापुल के पास सड़क हादसा, 407 की टक्कर से स्कूटी सवार घायल 

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group