Saraikela. चांडिल गोलचक्कर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पूजा का सामान लेकर चांडिल बाजार से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, दुर्घटना में शामिल वाहन का भी कोई सुराग नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि मृतक चांडिल बाजार से पूजा का सामान लेकर घर लौट रहा था, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान करने और फरार वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस की ओर से मृतक की पहचान और दुर्घटना में शामिल वाहन को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।


