Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Medical College में दाखिले से पहले मान्यता और मंजूरी की करें जांच, NMC ने किया आगाह!
Headlines

Medical College में दाखिले से पहले मान्यता और मंजूरी की करें जांच, NMC ने किया आगाह!

News DeskBy News DeskNovember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. वैधानिक अनुमति के बिना चिकित्सा पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों के मामले सामने आने के बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को आगाह किया है कि वे किसी भी मेडिकल कॉलेज की प्रामाणिकता और नियामक मंजूरी की जांच किए बिना उसमें दाखिला न लें और न ही कोई भुगतान करें। आयोग ने यह परामर्श उच्चतम न्यायालय में लंबित एक मामले ‘आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा एवं अन्य’ में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जारी किया है। इस मामले में अदालत ने आयोग सहित नियामक निकायों को निर्देश दिया था कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक संस्थानों के झांसे में आने से बचने तथा उनकी प्रामाणिकता की जांच करने के प्रति जागरूक करें।
यह निर्देश एक ऐसे फर्जी मेडिकल कॉलेज का मामला सामने आने के बाद दिया गया, जिसके बारे में कथित तौर पर एक फार्महाउस से विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करने का दावा किया जा रहा था।

आयोग ने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी भी चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिला लेने, नामांकन कराने या किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले ‘‘उचित सावधानी बरतनी चाहिए और संस्थान की प्रामाणिकता तथा नियामक स्थिति की जांच करनी चाहिए।’’
आयोग ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलेज आयोग की ओर से प्रकाशित मेडिकल कॉलेजों की आधिकारिक सूची में शामिल है या नहीं और उसे संबंधित शैक्षणिक सत्र के लिए आवश्यक अनुमति मिली है या नहीं। आयोग ने आगाह किया कि किसी कॉलेज का नाम आधिकारिक सूची में दर्ज होने या उसका पिछले वर्षों में संचालित होना ‘‘इस बात की गारंटी नहीं है कि उसे आगामी प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में दाखिला देने या स्वीकृत सीटों की संख्या से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश देने की स्वत: अनुमति मिल गई है।’’

अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?

विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) के आधिकारिक अभिलेखों के माध्यम से संस्थान को मिली अनुमति, पाठ्यक्रमों और स्वीकृत सीटों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। एनएमसी ने विद्यार्थियों को यह भी चेतावनी दी है कि वे केवल विवरण-पुस्तिका, वेबसाइट, विज्ञापनों, सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट या संस्थानों और उनके प्रतिनिधियों की ओर से प्रसारित कथित अनुमति-पत्रों और स्वीकृति-पत्रों पर भरोसा न करें।

Nisha Bhagat Sucide: आदिवासी कार्यकर्ता की मौत की CBI जांच की मांग, झारखंड भाजपा ने आज से शुरू किया आंदोलन, 16 को बंद की घोषणा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?

November 10, 2026

Nisha Bhagat Sucide: आदिवासी कार्यकर्ता की मौत की CBI जांच की मांग, झारखंड भाजपा ने आज से शुरू किया आंदोलन, 16 को बंद की घोषणा

November 10, 2026

Jharkhand में VIP Security पर फिर तकरार, अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी गाड़ी, बोले-खटारा बुलेटप्रूफ कार नहीं चाहिए, सरकार के मंत्री भी उठा चुके हैं सवाल

November 10, 2026
Recent Post

अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?

November 10, 2026

Nisha Bhagat Sucide: आदिवासी कार्यकर्ता की मौत की CBI जांच की मांग, झारखंड भाजपा ने आज से शुरू किया आंदोलन, 16 को बंद की घोषणा

November 10, 2026

Jharkhand में VIP Security पर फिर तकरार, अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी गाड़ी, बोले-खटारा बुलेटप्रूफ कार नहीं चाहिए, सरकार के मंत्री भी उठा चुके हैं सवाल

November 10, 2026

Medical College में दाखिले से पहले मान्यता और मंजूरी की करें जांच, NMC ने किया आगाह!

November 10, 2026

Railway Station पर साफ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का मामला पहुंचा Supreme Court, 16 नवंबर को होगी सुनवायी

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group