Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?
Headlines

अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?

News DeskBy News DeskNovember 10, 2026Updated:November 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 New Delhi. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने लागत का दबाव बने रहने और लाभ मार्जिन को बनाए रखने के प्रयासों के बीच अपने घरेलू इस्तेमाल के उत्पादों की श्रेणी में सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील जैसे लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड के कई उत्पादों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। पिछले महीने एचयूएल की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रिया नायर ने कहा था कि कंपनी कच्चे माल की लागत में उतार-चढ़ाव के आधार पर कीमतों में सोच-समझकर बढ़ोतरी जारी रखेगी। उन्होंने कहा था कि जिंस की ऊंची महंगाई चुनौती बनी हुई है, हालांकि मांग में मजबूती कायम है।

कीमतों में संशोधन विभिन्न पैक के आकार के आधार पर किया गया है। इनमें एक रुपये से लेकर 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने सर्फ एक्सेल क्विक वॉश के एक किलोग्राम वाले पैक की कीमत 235 रुपये से बढ़ाकर 245 रुपये कर दी है। वहीं, 500 ग्राम वाले पैक का दाम 123 रुपये से बढ़ाकर 128 रुपये कर दिया गया है।

सर्फ एक्सेल ईजी वॉश के एक किलोग्राम वाले पैक की कीमत 167 रुपये से पांच रुपये बढ़ाकर 172 रुपये और 500 ग्राम वाले पैक की कीमत 85 रुपये से बढ़ाकर 87 रुपये कर दी गई है। सर्फ एक्सेल साबुन (250 ग्राम) की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 45 रुपये कर दी गई है। वहीं, 200-200 ग्राम की चार साबुन वाली पैकिंग का दाम 10 रुपये बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया गया है।

Nisha Bhagat Sucide: आदिवासी कार्यकर्ता की मौत की CBI जांच की मांग, झारखंड भाजपा ने आज से शुरू किया आंदोलन, 16 को बंद की घोषणा

एचयूएल ने रिन और व्हील उत्पादों के दाम भी बढ़ाए हैं। रिन आला (500 मिलीलीटर) की कीमत पांच रुपये बढ़ाकर 95 रुपये कर दी गई है। रिन डिटर्जेंट पाउडर के एक किलोग्राम और 500 ग्राम वाले पैक के दाम क्रमशः तीन रुपये और दो रुपये बढ़ाकर क्रमशः 123 रुपये और 63 रुपये कर दिए गए हैं।

इसी तरह, व्हील डिटर्जेंट पाउडर के एक किलोग्राम वाले पैक की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 93 रुपये कर दी गई है। इसके 500 ग्राम वाले पैक का दाम 46 रुपये से बढ़ाकर 47 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा एचयूएल ने मोती गुलाब साबुन (150 ग्राम) की कीमत भी 74 रुपये से बढ़ाकर 82 रुपये कर दी है। इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।ब ये नई कीमतें ऐसे समय में बढ़ाई गई हैं जब रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर से निपटने के लिए विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में कीमतों में बदलाव कर रही हैं। साथ ही, वे प्रतिस्पर्धी बाजार में बिक्री की मात्रा में वृद्धि बनाए रखने की भी कोशिश कर रही हैं।

Jharkhand में VIP Security पर फिर तकरार, अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी गाड़ी, बोले-खटारा बुलेटप्रूफ कार नहीं चाहिए, सरकार के मंत्री भी उठा चुके हैं सवाल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Sucide: आदिवासी कार्यकर्ता की मौत की CBI जांच की मांग, झारखंड भाजपा ने आज से शुरू किया आंदोलन, 16 को बंद की घोषणा

November 10, 2026

Jharkhand में VIP Security पर फिर तकरार, अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी गाड़ी, बोले-खटारा बुलेटप्रूफ कार नहीं चाहिए, सरकार के मंत्री भी उठा चुके हैं सवाल

November 10, 2026

Medical College में दाखिले से पहले मान्यता और मंजूरी की करें जांच, NMC ने किया आगाह!

November 10, 2026
Recent Post

अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?

November 10, 2026

Nisha Bhagat Sucide: आदिवासी कार्यकर्ता की मौत की CBI जांच की मांग, झारखंड भाजपा ने आज से शुरू किया आंदोलन, 16 को बंद की घोषणा

November 10, 2026

Jharkhand में VIP Security पर फिर तकरार, अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी गाड़ी, बोले-खटारा बुलेटप्रूफ कार नहीं चाहिए, सरकार के मंत्री भी उठा चुके हैं सवाल

November 10, 2026

Medical College में दाखिले से पहले मान्यता और मंजूरी की करें जांच, NMC ने किया आगाह!

November 10, 2026

Railway Station पर साफ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का मामला पहुंचा Supreme Court, 16 नवंबर को होगी सुनवायी

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group