Chandil.सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर रावताड़ा चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रावताड़ा निवासी अभिजीत गोराई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिजीत अपनी बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे संभलने तक…
Author: News Desk
Jamshedpur. कदमा थाना अंतर्गत कपाली रोड स्थित एक आउट हाउस के परिसर में वृद्ध का शव पाया गया। मृतक की पहचान बिष्टुपुर बेलडीह ग्राम बस्ती निवासी सुनाधार नाग (62) के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इधर, कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव भी घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मृतक की साइकिल कपाली रोड के पास लावारिस हालत म3 मिली। मृतक की चार पत्नियां थी जिसमें तीन की मौत हो चुकी है। बेटे विशाल ने बताया कि उनके पिता कुछ काम नहीं करते थे। कपाली रोड के एक क्वार्टर…
Chaibasa. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादुड़ी गांव के पास मंगलवार दोपहर बाइक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों में स्कूटी सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बादड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय गिरजा पति मिंज, उनके 10 वर्षीय पुत्र मुकेश मिंज और 6 वर्षीय आर्यन मिंज शामिल हैं। वहीं, बाइक सवार मंझारी थाना क्षेत्र के सानरूंजो गांव निवासी 20 वर्षीय गंगा राम बिरुवा, भरभरिया…
Mednipur. झारखंड के पलामू जिले में देवी काली की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर दो गुटों के युवकों के बीच झड़प के दौरान पुलिस दल पर किये गये पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलाईं। घटना सोमवार रात रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में हुई। रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि पूछताछ के लिए आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चिरंजीवी मंडल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “जब पुलिस दल मौके पर…
Jamshedpur.जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाली छात्राओं को निर्धारित तिथियों के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, बीए., बीएससी और बीकॉम. (ओल्ड) एनईपी सेमेस्टर एक एवं तीन (सत्र 2022-26, 2023-27 और 2024-28), तथा एक्स-रेगुलर और एमए., एम.एससी., एवं एम.कॉम. सेमेस्टर एक की केवल एक्स-रेगुलर छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।छात्राएं…
New Delhi. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने लागत का दबाव बने रहने और लाभ मार्जिन को बनाए रखने के प्रयासों के बीच अपने घरेलू इस्तेमाल के उत्पादों की श्रेणी में सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील जैसे लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड के कई उत्पादों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। पिछले महीने एचयूएल की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रिया नायर ने कहा था कि कंपनी कच्चे माल की लागत में उतार-चढ़ाव के आधार पर कीमतों में सोच-समझकर बढ़ोतरी जारी रखेगी। उन्होंने कहा था कि जिंस की ऊंची महंगाई चुनौती बनी हुई है,…
Ranchi. झारखंड भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की कथित आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 10 नवंबर से दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिलों में चार दिवसीय आंदोलन शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। भगत ने छह नवंबर को फेसबुक पर लाइव आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। लाइव के दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और भूमि दलालों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सनी टोपो ने संवाददाताओं से कहा, “हम कार्यकर्ता की…
Ranchi.झारखंड की राजनीति में आजकल खटारा बुलेटप्रूफ कार हॉट टॉपिक है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी को वापस लौटा दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे एक तीखे पत्र में बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी जर्जर गाड़ी को नहीं बदला गया। अधिकारियों का कहना है कि वाहन बदलने पर ‘ऊपर से रोक’ है। मरांडी ने सवाल उठाया कि यह ‘ऊपर’ कौन है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नई गाड़ियां खुद के लिए रख रही है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों…
New Delhi. वैधानिक अनुमति के बिना चिकित्सा पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों के मामले सामने आने के बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को आगाह किया है कि वे किसी भी मेडिकल कॉलेज की प्रामाणिकता और नियामक मंजूरी की जांच किए बिना उसमें दाखिला न लें और न ही कोई भुगतान करें। आयोग ने यह परामर्श उच्चतम न्यायालय में लंबित एक मामले ‘आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा एवं अन्य’ में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जारी किया है। इस मामले में अदालत ने आयोग सहित नियामक निकायों को निर्देश दिया था कि वे विद्यार्थियों और…
New Delhi. उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर केंद्र और अन्य संबंधित पक्षों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए साफ पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं, चालू शौचालय और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के वास्ते एक तय समय-सीमा के भीतर सुधारात्मक कदम उठाएं। याचिका में संबंधित प्राधिकारों को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि वे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध पेयजल के सभी स्रोतों की निर्धारित मानकों के अनुसार समय-समय पर व्यापक जांच सुनिश्चित करें। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर जारी 16 नवंबर को सुनवाई…
