रांची: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व के दौरान झारखंड आने-जाने वाले यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (JRUA) ने रेलवे से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने 10 सितंबर 2026 को उप सचिव रितिक राज के नेतृत्व में रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई रूट पर नो रूम JRUA ने अपने ज्ञापन में बताया कि त्योहारों के दौरान रांची और हटिया आने वाली नियमित ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग लिस्ट और ‘नो रूम/रिग्रेट’…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए “जोहार पुलिस” चैटबॉट सेवा शुरू की है। इससे जमशेदपुर में पुलिस से जुड़ी सेवाएं और जरूरी जानकारी हासिल करना अब और भी आसान हो गया है। लोगों को छोटी-छोटी पुलिस सेवाओं के लिए बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 9 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “johar police” का मतलब जमशेदपुर ऑनलाइन हेल्प & असिस्टेंट फॉर रेजिडेंट्स है। इस चैटबॉट को व्हाट्सऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को अपने मोबाइल से 9471167577 नंबर…
Chakulia. चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बिरदोह पंचायत के ढेंगाम गांव में महिलाओं ने गुरुवार को शराब बंदी को लेकर गांव में रैली निकाली।इस रैली में सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर गांव का परिभ्रमण करते हुए नशा से दूर रहो, अच्छा जीवन जियो.. नशा एक जहर है, इससे दूर रहो.. नशा एक जहर है जैसे नारे लगाया। इस रैली में युवाओं और पुरुषों का समर्थन मिला। रैली के बाद सभी ने मिल कर निर्णय लिया कि गांव में शराब बेचने पर 20 हजार और पीने वालों पर 10 हजार जुर्माना लिया जाएगा। इस रैली…
Jamshedpur. टाटा स्टील मेरामंडली ने ब्लास्ट फर्नेस-1 में कोक ओवन गैस (सीओजी) इंजेक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया है। भारतीय स्टील उद्योग में इसे अपनी तरह की पहली पहल बताया गया है। परियोजना का उद्देश्य बाहरी जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम कर कम कार्बन वाले आयरन और स्टील उत्पादन को बढ़ावा देना है। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी और ग्राफीन सुबोध पांडे ने कहा कि प्रक्रिया गैसों के अधिकतम उपयोग से टिकाऊ विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और 2045 तक नेट जीरो के लक्ष्य की दिशा में कंपनी की यात्रा तेज होगी। टाटा स्टील मेरामंडली के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस सुधीर…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग क्षेत्र के जुगसलाई स्टेशन रोड और बागबेड़ा-कीताडीह रोड स्थित चार लाइसेंसी शराब दुकानों के लाइसेंस को रद्द कराने में फिर से जुट गया। चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने उपायुक्त और उत्पाद आयुक्त को पत्र दिया है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पहले चारों शराब दुकान संचालक को नोटिस दिया था, लेकिन शराब की दुकानें बंद नहीं हुईं। जानकार बताते हैं कि रेलवे लीज नियम के अनुसार, व्यवसाय के लिए आवंटित जमीन पर नशा और विस्फोटक सामग्री की दुकान नहीं खोला जा सकता, लेकिन उत्पाद विभाग से लाइसेंस जारी हो गया। इससे लोगों ने…
New Delhi. पश्चिम एशिया में तेल संयंत्रों और टैंकर पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमत करीब छह सप्ताह में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इन हमलों से पहले से कमजोर आपूर्ति श्रृंखला के और प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चे तेल का सबसे अधिक कारोबार वाला वायदा अनुबंध मंगलवार को 97.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। इसकी कीमत बुधवार को शुरुआती कारोबार में कुछ समय के लिए 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोल, डीजल और…
New Delhi. जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड ने अपने 125 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर तय किया है। सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ बोली के लिए 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 15 सितंबर को बोली लगा सकेंगे। आईपीओ 1.07 करोड़ नए शेयर और 26.86 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। इस तरह कुल आईपीओ का आकार करीब 124.88 करोड़ रुपये बैठता है। नए शेयर से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा। कंपनी के शेयर…
New Delhi. वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने 1000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 79-84 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और करीब 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि में से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के भुगतान या पूर्व भुगतान में किया जाएगा। वहीं 200 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सपाट रहे। कच्चे तेल की कीमत 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने और लगातार बने हुए भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 38.07 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,809.95 अंक पर और एनएसई निफ्टी 9.85 अंक चढ़कर 23,439.20 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी और इन्फोसिस के शेयर बढ़त में रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज,…
Jamshedpur News: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र में अवैध और खतरनाक निर्माण कार्यों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता की माने तो JNAC अथार्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सहायक नगर निवेशक चेतन तथा अन्य संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कर्मचारी की मिलीभगत के बिना JNAC क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए अथवा स्वीकृत नक्शा का विचलन कर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कार्य संभव नहीं है. कयास लगाया जा रहा है कि JNAC पदाधिकारी का खुला संरक्षण मिलने के कारण JNAC क्षेत्र में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य जारी है. वहीं दूसरी ओर कुछ अवैध निर्माण…
