Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश
Breaking News

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

News DeskBy News DeskNovember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

धनबाद। छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ ने स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैसेंजर होल्डिंग एरिया और सहयोग काउंटर की व्यवस्था देखी। वहां तैनात कर्मचारियों को यात्रियों को बेहतर सहायता देने और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए।

प्रतीक्षालय से लेकर टिकट मशीनों तक की जांच

मनीष सौरभ ने यात्री प्रतीक्षालय में उपलब्ध सुविधाओं, प्लेटफॉर्मों पर प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) और मोबाइल यूटीएस (M-UTS) की कार्यशीलता भी जांची। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को टिकटिंग सुविधाओं का सुचारु संचालन और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने को कहा।

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध ‘May I Help You’ काउंटर और प्राथमिक उपचार केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां उपलब्ध सुविधाओं और यात्रियों को दी जा रही सहायता की स्थिति देखी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर यात्रियों को समय पर मार्गदर्शन और प्राथमिक चिकित्सा मिल सके।

पटाखे और ज्वलनशील सामान लेकर यात्रा नहीं करने की हिदायत

निरीक्षण के दौरान यात्रियों के सामान की जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित कर्मियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि कोई भी यात्री अपने सामान में ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर यात्रा न करे।

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रेलवे का उद्देश्य स्टेशन परिसर और ट्रेनों में आगजनी जैसी घटनाओं की आशंका को रोकना तथा यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छठ पर्व के दौरान धनबाद स्टेशन पर भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करना और यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम पर जोर दिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

November 10, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

November 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर की सड़कों पर जल उठीं LED स्ट्रीट लाइटें, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर चम्पाई सोरेन का आभार

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group