Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Dumka Court : 30 हजार घूस लेने के जुर्म में रानीश्वर बीडीओ को 4 साल कैद की सजा, 1.20 लाख जुर्माना भी
Breaking News

Dumka Court : 30 हजार घूस लेने के जुर्म में रानीश्वर बीडीओ को 4 साल कैद की सजा, 1.20 लाख जुर्माना भी

News DeskBy News DeskJuly 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dumka. द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह निगरानी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने जांच प्रतिवेदन देने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गये बीडीओ शिवाजी भगत को चार साल सश्रम कारावास और एक लाख बीस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी है़ यहां बता दें कि 14 साल पुराने एक मामले में जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी शिवाजी भगत वर्तमान में दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे.

उन्हें न्यायालय ने चार दिन पहले 22 जुलाई को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था. अदालत में शुक्रवार को स्पेशल केस नंबर 10/2010 (निगरानी थाना कांड संख्या 10/2010) में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई. इस मामले में सरकार की ओर से लोक अभियोजक चंपा कुमारी और बचाव पक्ष की ओर से बहस सुनने के बाद न्यायालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जेल में बंद दोषसिद्ध आरोपी शिवाजी भगत को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट ) 1988 की धारा 7 के तहत चार साल के सश्रम कारावास और साठ हजार रुपये जुर्माना अदा करने तथा इसी एक्ट की धारा 13 (2) के तहत चार साल सश्रम कारावास और 60 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनायी.

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

हालांकि दोनों धाराओं में जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर नौ-नौ महीने अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. सभी सजाएं साथ चलेंगी. इस तरह अभियुक्त को जुर्माने के रूप में एक लाख बीस हजार रुपये का भुगतान करना होगा. न्यायालय में मामले के विचारण के दौरान सरकार की ओर से अभियोजन सहयोगी पुलिस अवर निरीक्षक शंभु प्रसाद सिंह की पहल पर 10 गवाह पेश किये गये.

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026
Recent Post

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group