Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»एक माह में 18 सड़क हादसों में 10 की गयी जान, सुरक्षा मानकों से अनदेखी बन रही कारण
    Headlines

    एक माह में 18 सड़क हादसों में 10 की गयी जान, सुरक्षा मानकों से अनदेखी बन रही कारण

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक में डीसी-एसएसपी ने  नियमों के अनुपालन में सख्ती पर दिया जोर 

    जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई . वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक श्री नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई श्री सूरज हेंब्रम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए .

    बैठक में अगामी पर्व त्योहार के मद्भेनजर शहरी एवं बाजार हाट वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम के समाधान पर विमर्श किया गया. उपायुक्त ने कहा कि मानगो ब्रीज पर यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीटीओ, सहायक नगर आयुक्त और ट्रैफिक डीएसपी संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण करेंगे. ड्रंक एण्ड ड्राईव पर नियंत्रण करने के लिए नियमित रूप से ब्रेथ एनेलाईजर की मदद से प्रमुख मार्गो तथा चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाने का निदेश दिया गया. साथ ही ओवरलोडिंग के विरूद्ध सघन अभियान चलाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया. उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन में लगे सभी प्रर्वतन एजेंसियों को नियमित, सघनता तथा प्रभावशीलता से अभियान चलाने का निदेश दिया.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से अनुपालन के साथ-साथ हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में पाया गया कि अगस्त माह में 18 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 10 लोगों की मृत्यु तथा 10 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए. समीक्षा में पाया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा यातायात नियमों के उलंघन के कारण दुर्घटना होती है. उपायुक्त ने जिला में नो हेल्मेट-नो पेट्रोल के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा राजस्व बढ़ाने का निर्देश देते हुए सभी प्रर्वतन एजेंसियों को नियमित, सघनता तथा प्रभावशीलता से अभियान चलाने का निदेश दिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित मामलों में इंश्योरेंस कंपनी के पास लंबित मामलों को इस माह में सेटल कराने का निर्देश दिया गया. अन्य लंबित मामलों में भी यथाशीघ्र प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 people lost their lives in 18 road accidents in a month ignorance of safety standards is the reason
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group