Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 106.30 लाख के 49 इनामी सहित 103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Crime

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 106.30 लाख के 49 इनामी सहित 103 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता दशहरा पर्व के दिन बीजापुर में 103 नक्सलियों ने बीजापुर एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पित 103 नक्सलियाें पर कुल एक करोड़ छह लाख रूपये का इनाम घाेषित था. यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी 103 नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया.

    आत्मसमर्पित 103 नक्सलियाें में डीव्हीसीएम -1, पीपीसीएम- 4, एसीएम-4, प्लाटून पार्टी सदस्य-1, डीएकेएमएस अध्यक्ष-3, सीएनएम अध्यक्ष-4, केएएमएस अध्यक्ष-2, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-5, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-5, जनताना सरकार अध्यक्ष-4, पीएलजीए सदस्य-1, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 4, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-1, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-2, डीएकेएमएस सदस्य -4, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -1 सहित कुल 106.30 लाख रूपये के ईनामी 49 नक्सलियाें सहित 103 नक्सली इसमें शामिल हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे शासन की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर हों. उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियाें के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिये और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें. उन्होंने नक्सलियों से आग्रह किया कि वे भ्रामक विचारधाराओं को त्यागें और निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें. उन्हाेने बताया कि अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है. सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से नक्सलियो का संगठन से मोहभंग हुआ है .

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    आत्मसमर्पित 103 नक्सलियाें के नाम एवं पद –

    • – लच्छु पूनेम ऊर्फ संतोष (उम्र 36 वर्ष) जाति मुरिया निवासी पुसबाका थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम डीव्हीसीएम दक्षिण सब जोनल ब्यूरो क्म्युनिकेशन कमाण्डर, ईनाम – 8 लाख रूपये
    • – गुड्डू फरसा उर्फ विजय (30 वर्ष) जाति मुरिया साकिन छोटेपल्ली थाना भैरमगढ़, पद-कंपनी नंबर 10 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि – 8 लाख रूपये,
    • – भीमा सोढी उर्फ कमल सिंह उर्फ सुखदेव (45 वर्ष) जाति दोरला साकिन पुन्नूर स्कूलपारा थाना आवापल्ली , पद पीपीसीएम/सीसी दलम सुरक्षा गार्ड कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-8 लाख रूपये
    • – हिडमे फरसा उर्फ मीना पति गुड्डू फरसा उर्फ विजय (26 वर्ष )जाति मुरिया साकिन पोलमपल्ली थाना बासागुडा, पद-कंपनी न0 10 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि – 8 लाख रूपये ,
    • – सुखमती ओयाम (27 वर्ष )जाति मुरिया साकिन उतला लक्कापारा थाना भैरमगढ़ , पद-कंपनी न0 01 पार्टी सदस्या/डॉक्टर टीम सदस्या, घोषित ईनाम राशि – 8 लाख रूपये ,
    • – अर्जुन माडवी उर्फ मनीराम (25 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ईशुलनार स्कूलपारा थाना गंगालूर , पद-एओबी अन्तर्गत गालीकोण्डा एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि – 5 लाख रूपये ,
    • – मुका कुंजाम उर्फ रोशन (25 वर्)ष जाति मुरिया साकिन कोमटपल्ली स्कूलपारा थाना तर्रेम, पद-चेरला एरिया कमेटी सदस्य/ चेरला एरिया कमेटी कम्युनिकेषन टीम कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि – 5 लाख रूपये ,
    • – पाकली पुनेम (42 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर , पद -माड़ डिवीजन सदस्या (एसीएम)/सप्लाई टीम कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि – 5 लाख रूपये ,
    • – सुकली सोढी उर्फ नवता (40 वर्ष) जाति दोरला साकिन पुन्नूर स्कूलपारा थाना आवापल्ली, पद-इन्द्रावती एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि – 5 लाख रूपये ,
    • – हिडमे मोडियम उर्फ अनुशा पति सुखराम मोडियम उर्फ मंतू (25 वर्ष) जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा मिण्ड्रीपारा थाना बीजापुर, पद दरभा डीविजन अन्तर्गत प्लाटून न0 31 पार्टी सदस्या/ डॉक्टर टीम सदस्या, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – बोमडू बारसा(42 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मरकापाल गोंडपारा थाना नेलसनार, पद बेलनार आरपीसी जीपीसी सदस्य/ डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – लालू कुंजाम उर्फ पोदिया (26 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ईतावार पटेलपारा थाना गंगालूर, पद-कोरचोली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कोरचोली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – गागरू ओयाम (40 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ , पद बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/ डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – रामचन्द्र अटामी (32 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोटपाल स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
    • – बक्सू अटामी (30 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोटपाल स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – मुडे कश्यप (26 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड हेमलापारा थाना भैरमगढ़, पद ताकीलोड आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – मोटू कड़ियम (31 वर्ष) जाति मुरिया निवासी उतला स्कूलपारा थाना भैरमगढ, पदनाम- उतला आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनाम 2 लाख रूपये
    • – ज्योति कोरसा उर्फ बोदी (30 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर, पद पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/केएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – बुधरी ओयाम ऊर्फ डेंगी पति स्व0 राजकुमार ओयाम (40 वर्ष) जाति मुरिया निवासी धरमा स्कूल पारा थाना भैरमगढ़, पदनाम- धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/केएएमएस अध्यक्ष, जनसंपर्क शाखा, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – घासीराम वेको उर्फ बुरसा (28 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद ताकीलोड आरपीसी मिलिषिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – बुधराम मड़कम (31 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा जूहूपारा थाना भैरमगढ़, पद धरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – लच्छू ओयाम (43 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली बाटीपारा थाना भैरमगढ़, पद बडेपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – मीनूराम अटामी (18 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बेलनार पोनडवायापारा थाना नेलसनार, पद बेलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-2 लाख रूपये
    • – मंगूराम कड़ियाम (21 वर्ष) जाति मुरिया निवासी उतला स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पदनाम – उतला आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर , ईनाम 2 लाख रूपये
    • – सोमलूराम बारसा (55 वर्ष) जाति मुरिया साकिन झिल्ली गोंगलापारा थाना भैरमगढ़, पद उतला आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – राजूराम पोयाम (35 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली किसकेपारा थाना भैरमगढ़, पद बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – रामसिंह ओयाम उर्फ रामसू (22 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली हिरियापारा थाना भैरमगढ़, पद कुतुल एरिया कमेटी पार्टी सदस्य/सोनपुर जनमिलिशिया सदस्य, घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – सोमारू फरसा (21 वर्ष) जाति मुरिया साकिन किसकल मिडकोपारा थाना भैरमगढ़, पद माड़ डिवीजन अर्न्तगत पार्टी सदस्य/प्रेस टीम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-01 लाख रूपये
    • – घेना राम भोगामी (41 वर्ष) जाति कलार साकिन धरमा पटेलपारा थाना भैरमगढ, पद धरमा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – बुधरी पोटाम उर्फ आयती (40 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बोडलापुसनार सरपंचपारा थाना गंगालूर, पद गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – मीनूराम जुर्री (33 वर्ष) जाति गोंड साकिन बांगोली बडेपारा थाना नेलसनार, पद बेलनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – शामली उरसा (24 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बोडगा पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य, घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – पाकली कोरसा (20 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर, पद गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – पाकली ओयाम (27 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बोडगा पटेलपारा थाना भैरमगढ़ , पद माड़ डिविजन अन्तर्गत पार्टी सदस्या (डीव्हीसीएम सपनक्का का सुरक्षा गार्ड सदस्या), घोषित ईनाम राशि-1 लाख रूपये
    • – पिलसाय वेट्टी (25 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद धरमा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – आयतू मड़कम (28 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड नदीपारा थाना भैरमगढ़, पद-ताकीलोड आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – सोनारू भास्कर (31 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद ताकीलोड आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – मुंगडू माडवी (30 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बोडगा ओडसापारा थाना भैरमगढ़ , पद बोडगा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – दलसाय जुर्री उर्फ दल्ली (29 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बेलनार पोनडवायापारा थाना नेलसनार, पद बेलनार आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – सोनूराम कश्यप (20 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बेलनार पोनडवायापारा थाना नेलसनार, पद -बेलनार आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – कमला लेकाम (26 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बेलनार गुण्डेमाडीपारा थाना नेलसनार, पद -बेलनार आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – सोनू पुनेम उर्फ सुरूम (34 वर्ष) जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा तुरमुपारा थाना बीजापुर, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – रमेश अटामी (24 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – बामनराम वेको (20 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी सीएनएम सदस्य, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – जमली मोडियम उर्फ डोग्गूम (20 वर्ष) जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा तुरमुरपारा थाना बीजापुर, पद -पेद्दाकोरमा आरपीसी सीएनएम सदस्या, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – बिच्छेम कोरसा उर्फ तुर्रीगुटटा (25 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मुनगा पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद -पेद्दकोरमा आरपीसी सीएनएम उपाघ्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-50 हजार,
    • – सुक्कू कोरसा उर्फ सलाम सुक्कू (45 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/सांस्कृति शाखा अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-10 हजार,
    • – मंगू कोरसा उर्फ डुम्मा (38 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मुनगा पटेलपारा थाना गंगालूर , पद -पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-10 हजार,
    • – राजू कोरसा उर्फ डेंगा (32 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बोडलापुसनार पटेलपारा थाना बीजापुर, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, घोषित ईनाम राशि-10 हजार,
    • – बीजो कुंजाम उर्फ जन्नी (30 वर्ष) जाति मुरिया सािकन बेलनार कसावेडापारा थाना नेलसनार, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
    • – अर्जुन कोरसा उर्फ सोमा (21 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बोडलापुसनार पटेलपारा थाना बीजापुर , पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/आर्थिक शाखा अध्यक्ष
    • – मोनूराम किसके उर्फ मोंगडू (23 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य
    • – कमलेश उरसा उर्फ पायकू (33 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ईतावार रामापारा थाना गंगालूर, पद-कोरचोली आरपीसी जीपीसी सदस्य/ जनताना सरकार उपाध्यक्ष
    • – भीमा कुंजाम उर्फ मोरका (28 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ईतावार एर्रापारा थाना गंगालूर, पद-कोरचोली आरपीसी जनताना सदस्य/जंगल षाखा अध्यक्ष
    • – मोटू कुंजाम उर्फ बाकू (25 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ईतावार एर्रापारा थाना गंगालूर, पद-कोरचोली आरपीसी मिलिषिया प्लाटून बी सेक्षन डिप्टी कमाण्डर
    • – जिला पुनेम उर्फ गुडिया (28 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ईतावार रामापारा थाना गंगालूर, पद- कोरचोली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    • – राजू कुंजाम (21 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ईतावार पटेलपारा थाना गंगालूर , पद-कोरचोली आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य
    • – अर्जुन पुनेम उर्फ अरजू जाति मुरिया साकिन ईतावार रामापारा थाना गंगालूर, पद- कोरचोली आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य
    • – सन्नू पुनेम (39 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बुरजी सरपंचपारा थाना गंगालूर, पद-बुरजी आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
    • – सुदरू हपका उर्फ कुक्कल (26 वर्ष) जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा बंजारीपारा थाना बीजापुर, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
    • – भीमो वेको (35 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मर्रामेट्टा गायतापारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
    • – गोपी कुंजाम (35 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बैल पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष
    • – सोमलू वेको (36 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/आर्थिक शाखा अध्यक्ष
    • – सुखलाल पुजारी उर्फ अजय (40 वर्ष) जाति तेलगा साकिन बैल पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
    • – पाली ओयाम पति स्व. सोमलू ओयाम (35 वर्ष) जाति मुरिया साकिन धरमा पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/जंगल शाखा अध्यक्ष
    • – चैती जुर्री (40 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्या/कृषि शाखा अध्यक्ष
    • – आशाराम कुंजाम (24 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बैल गायतापारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    • – पण्डरू पोयाम (45 वर्ष) जाति मुरिया साकिन उतला स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-उतला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/जंगल शाखा अध्यक्ष
    • – सुदरू फरसा (36 वर्ष) जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
    • – जग्गूराम ओयाम (41 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली मासापारा थाना भैरमगढ़, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/जंगल शाखा अध्यक्ष
    • – रंदू राम फरसा (40 वर्ष) जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
    • – बोमडा फरसा (22 वर्ष) जाति मुरिया साकिन किसकल मिडकोपारा थाना भैरमगढ़, पद-बडेपल्ली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन डिप्टी कमाण्डर
    • – पोदिया फरसा (31 वर्ष) जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष
    • – राजू फरसा (39 वर्ष) जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़, पद-बडेपल्ली आरपीसी डीएकेएएमएस उपाध्यक्ष
    • – हड़मा ओयाम उर्फ मनकू (38 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद-बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/आर्थिक शाखा अध्यक्ष
    • – राजूराम फरसा (30 वर्ष) जाति मुरिया साकिन किसकल मिडकोपारा थाना भैरमगढ़, पद-बडेपल्ली आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
    • – लक्ष्मण कोवासी उर्फ टोटी (32 वर्ष) जाति मुरिया साकिन धरमा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद- धरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    • – ललिता ओयाम (24 वर्ष) जाति मुरिया साकिन धरमा पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया सदस्या
    • – परमेश माडवी (19 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन डिप्टी कमाण्डर,
    • – बीजू लेकाम (22 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    • – मुन्ना तामो उर्फ मोकोड उर्फ मोदी (40 वर्ष) साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-ताकीलोड आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
    • – राजमन लेकाम (26 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर
    • – विनोद अत्रा उर्फ बोड्डा (33 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड टोटापारा थाना भैरमगढ़, पद-ताकीलोड आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
    • – सुखराम कर्मा उर्फ पाते (22 वर्ष) जाति मुरिया साकिन ताकीलोड पटेलपारा थाना भैरमगढ़, पद-ताकीलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    • – मंगल कोरसा (39 वर्ष) जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
    • – लायसूराम अटामी (25 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोटपाल छिंदपारा थाना भैरमगढ, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    • – बचलू कडियम (37 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बोडगा ओडसापारा थाना भैरमगढ़, पद-बोडगा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कृषि शाखा अध्यक्ष
    • – सामो कोरसा (50 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बेलनार गुण्डेमाडीपारा थाना नेलसनार , पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्या
    • – बुधराम वेको उर्फ लच्छू उर्फ दोसोल (38 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बेलनार पोनडवायापारा थाना नेलसनार, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
    • – सोनारू भोगाम (32 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बेलनार कोडेमपारा थाना नेलसनार, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/न्याय शाखा अध्यक्ष
    • – लक्ष्मण पोयाम उर्फ बण्डे (53 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बेलनार पटेलपारा थाना नेलसनार, पद-बेलनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
    • – मीटू हपका (40 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बांगोली पटेलपारा थाना नेलसनार, जिला बीजापुर, पद-बेलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    • – मेहतर मांझी उर्फ बोटी (20 वर्ष) जाति तेलगा साकिन मरकापाल मुण्डीपारा थाना भैरमगढ़, पद-बेलनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य
    • – रीता कड़ती (19 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया सदस्या
    • – बुधरू फरसा (35 वर्ष) जाति मुरिया साकिन किसकल थाना भैरमगढ़, बीजापुर , पद-बडेपल्ली आरपीसी जीपीसी सचिव
    • – छोटू हेमला (29 वर्ष) जाति मुरिया साकिन डोडीतुमनार पटेलपारा थाना गंगालूर,बीजापुर , पद-ग्राम-डोडीतुमनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य
    • – जुगलो सोढी (18 वर्ष) जाति मुरिया साकिन गोंडमेट्टा स्कूलपारा थाना भैरमगढ़, पद-धरमा आरपीसी मिलिशिया सदस्या
    • – मनेश यादव (18 वर्ष) जाति राउत साकिन मरकापाल डोंगाघाटपारा थाना भैरमगढ़, पद-बेलनार आरपीसी मिलिशिया सदस्य
    • – सुरेश कुमार वेको (18 वर्ष) जाति मुरिया साकिन झिल्ली गोंगलापारा थाना भैरमगढ़, पद-उतला आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
    • – शिवनाथ बारसा उर्फ शिव (40 वर्ष) जाति मुरिया साकिन झिल्ली गोंगलापारा थाना भैरमगढ़, पद-उतला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
    • – सीताराम पुनेम उर्फ ठेकेदार उर्फ मुंशी (38 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली तातीपारा थाना भैरमगढ़, बीजापुर, पद- बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डॉक्टर टीम अध्यक्ष
    • – सुक्कू कोडमे उर्फ टोक्की (49 वर्ष) जाति मुरिया साकिन बोडलापुसनार सरपंचपारा थाना बीजापुर, पद-पेद्दाकोरमा आरपीसी जीपीसी सदस्य
    • – मासा कुरसम उर्फ सन्नू (35 वर्ष) जाति मुरिया साकिन कोकरा बोरिंगपारा थाना बीजापुर, जिला बीजापुर, पद-मनकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन डिप्टी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    103 Naxalites Chhattisgarh including 49 carrying a reward of Rs 106.30 lakh surrendered in Bijapur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group