Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR में 125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद
    Bihar

    BIHAR में 125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : बिहार में सभी बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने की योजना के तहत मंगलवार को एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार ने राज्य भर के बिजली उपभोक्ताओं से संवाद किया और योजना के लाभों की जानकारी दी. इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.

    कार्यक्रम में शामिल BJP के औराई विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि NDA सरकार हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जिसमें बिजली आपूर्ति एक प्रमुख उपलब्धि है. उन्होंने कहा, “आज बिहार के हर घर में बिजली पहुंच चुकी है और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं. यह बदलाव 2014 के बाद संभव हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी और बिहार में CM नीतीश कुमार ने विकास कार्यों को गति दी.”
    राय ने विगत की स्थिति को याद करते हुए कहा कि एक समय बिहार में ट्रांसफॉर्मर लगवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी, फिर भी बिजली की उपलब्धता नहीं होती थी. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा, “आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. बिजली की कोई कमी नहीं है और CM की मुफ्त बिजली योजना ने लोगों में उत्साह का माहौल पैदा किया है.” उन्होंने जनता से अपील की कि अगर वे इस व्यवस्था और समृद्धि को बनाए रखना चाहते हैं, तो NDA को वोट देकर दोबारा सरकार बनाएं, वरना महागठबंधन की सरकार आने पर बिजली संकट फिर से बढ़ सकता है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने अपने क्षेत्र औराई का उदाहरण देते हुए बताया कि राजद सरकार के समय वहां केवल 20% लोगों को ही बिजली उपलब्ध थी और वह भी अनियमित रूप से. लोग जुगाड़ के सहारे बिजली का उपयोग करते थे. आज उनके क्षेत्र में पांच फीडर हैं, जिनमें से चार चालू हैं और एक का निर्माण कार्य प्रगति पर है. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार के प्रयासों का परिणाम है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    यह जन संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और इसके लाभों को समझाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    125 units of free electricity scheme in BIHAR: CM Nitish Kumar interacted with electricity consumers across the state
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group