
जमशेदपुर. एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया.जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया.
गुजरात स्थित कंपनी श्नाइडर द्वारा एनटीटीएफ के 14 छात्रों को तीन लाख के पैकेज पर लॉक किया गया. सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई. सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के टूल एंड डाई इंजीनियरिंग के है.
चयनित छात्रों में ऋषभ करमाकर, सौगत संतरा, एमडी अनमुल, हर्ष प्रसाद, आयुष कुमार सिंह, अरिंदम चंद्रा, शैलेश कुमार, सत्यवान गोप, सुजीत कुमार साह, आयुष कालिया, आदित्य कुमार वर्मा, अनिरुद्ध प्रमाणिक, सुजीत कुमार महतो, उमेश कुंभार है.
