Lahar Chakra

Bike Theft Gang Expose: टाटा-रांची हाइवे पर टी प्वाईंट होटल के पास बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार

Ranchi. टाटा-रांची हाइवे (NH 33) पर टी प्वाईंट होटल के पास पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यहां से चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं. रांची के एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. मंगलवार को नामकुम थाना क्षेत्र के रांची टाटा मुख्य मार्ग पर बंद पड़े टी प्वाईंट, नाम के होटल के पास बाइक चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक खरीद-बिक्री के किए एकत्रित हुए हैं, जिसके बाद एसएसपी के द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रामपुर के आगे रांची टाटा मुख्य मार्ग स्थित होटल के पास से कई अपराधी चोरी की बाइक से भागने लगे.

इसके बाद पुलिस की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें – रूपेश कुमार, प्रेम कुमार, विनोद कुमार, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण महतो, बादल सिंह, कमलेश महतो, क्लिंटन कच्छप, रोहित सइस, जयदेव महतो, करण गोस्वामी, मनोज उरांव और सत्यम महतो शामिल हैं. इनके पास से चोरी की 22 बाइक बरामद हुई हैं. जिसकी अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये आंकी गयी है.

Exit mobile version