Lahar Chakra

Jamshedpur : 15 सितंबर से टाटा से पटना के लिए चलेगी बंदे भारत, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर रेलवे जीएम व प्रशासनिक पदाधिकारियों से मिले सांसद

Jamshedpur:देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 15 सितंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरा एवं इस दौरान टाटा से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन को उनके द्वारा शुभारंभ के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु टाटानगर स्टेशन पर सांसद बिद्युत बरण महतो, द. पू. रेलवे के महाप्रबंधक ए के मिश्रा, वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, डी डी सी मनीष कुमार, एस डी ओ पारुल सिंह के बीच बातचीत हुई।

इसमें कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा की गई एवं कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। टाटा से पटना एवम पटना से टाटा के लिए चलने वाले इस ट्रेन के प्रारंभ होने से बिहार एवं झारखंड के लोग का एक दिन में टाटा से पटना एवं पटना से टाटा के लिए आना जाना संभव हो पाएगा.

Exit mobile version