Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»New Delhi Station पर हर घंटे ‘1,500 जनरल टिकट’ बेचे, ट्रेनें कर दी रद्द, कुछ का प्लेटफार्म भी बदला, भीड़ हो रही थी बेकाबू, पर हालात भांपने में नाकाम रहा Railway
    Bihar

    New Delhi Station पर हर घंटे ‘1,500 जनरल टिकट’ बेचे, ट्रेनें कर दी रद्द, कुछ का प्लेटफार्म भी बदला, भीड़ हो रही थी बेकाबू, पर हालात भांपने में नाकाम रहा Railway

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2025Updated:February 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रयागराज में महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि घटना के समय पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 और नयी दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 15 पर खड़ी थी. भगदड़ की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग सीढ़ियों का इस्तेमाल करके फुटओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 की ओर उतर रहे थे, वे फिसल गए और दूसरों पर गिर गए. पर सूत्रों ने बताया कि रेलगाड़ियों के प्रस्थान में देरी, ट्रेनों को रद्द करना और हर घंटे 1,500 जनरल (सामान्य) टिकटों की बिक्री की वजह से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति हो गई. भीड़ स्टेशन पर लगातार बढ़ रही थी, ट्रेन नहीं होने की वजह से लोग निकल नहीं पा रहे थे. हालत यह हो गयी कि स्टेशन पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची.

    प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीनों ही प्रयागराज जाने वाली थीं. दो ट्रेनें भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी लेट थीं. इन तीनों ट्रेनों की भीड़ प्लेटफॉर्म-14 पर थी. जब प्रयागराज स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची, तभी अनाउंस हुआ कि भुवनेश्वर राजधानी प्लेटफॉर्म नं. 16 पर आ रही है. सुनते ही 14 पर मौजूद भीड़ 16 की तरफ भागी.इससे भगदड़ मची. कुछ दिनों से कुंभ जाने वालों की भीड़ हो रही थी, पर स्टेशन प्रशासन ने कोई कंट्रोल रूम नहीं बनाया. शनिवार को भी शाम 7 बजे से भीड़ बढ़ने लगी थी, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    भगदड़ की जांच करेगी समिति: रेलवे ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए गठित समिति के दो सदस्यों के नाम रविवार को घोषित किए. इसने कहा कि उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नरसिंह देव और उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार समिति के सदस्य हैं. समिति ने जांच शुरू कर दी है और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन की सभी वीडियो फुटेज जुटाने के आदेश दिए हैं. रेलवे ने शनिवार को भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद जांच के आदेश दिए थे.

     

    Jamshedpur: कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1 500 general tickets' were sold every hour at New Delhi Station but Railways failed to foresee the situation. crowd was getting out of control platforms of some were also changed trains were cancelled
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    July 27, 2026

    Jamshedpur: कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 27, 2026

    Chaibasa: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे पत्नी और चाचा; फिर पंचायत बैठी, 4 दिन बाद तालाब मिली पति की लाश, पत्नी और चाचा फरार

    July 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    July 27, 2026

    Jamshedpur: कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, किशोर की मौत, दूसरा गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 27, 2026

    Chaibasa: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे पत्नी और चाचा; फिर पंचायत बैठी, 4 दिन बाद तालाब मिली पति की लाश, पत्नी और चाचा फरार

    July 27, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group